spot_img
spot_img
spot_img

चलती ट्रक में लगी भयानक आ’ग… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण के नेशनल हाईवे 19 पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब चोरदाहा पिकेट के पास दौड़ती एक ट्रक अचानक आग का गोला बन गई। रामगढ़ से सरिया लेकर गोरखपुर जा रही ट्रक (UP 58 AT 2731) में चलते-चलते ही भीषण आग लग गई। महज 4-5 सेकंड में ही बिन धू-धू कर जल उठा। ड्राइवर और खलासी ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। जिससे बड़ा हादसा टल गया। ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह खाक हो गया, लेकिन राहत की बात ये रही कि पीछे लदा सरिया सुरक्षित बचा रहा। खबर मिलते ही पिकेट प्रभारी नीतीश कुमार ने फायर ब्रिगेड को अलर्ट किया, लेकिन बरही-चौपारण रोड की जर्जर हालत ने रेस्क्यू की रफ्तार तोड़ दी। दमकल को मौके तक पहुंचने में करीब एक घंटा लग गया और तब तक आग अपना काम कर चुकी थी। आग की वजह से NH-19 पर यातायात प्रभावित होने लगा था। हालात बिगड़ते उससे पहले ही चोरदाहा पुलिस ने मोर्चा संभाला और गाड़ियों को सर्विस रोड से डायवर्ट कर हालात को काबू में रखा। प्रथम दृष्ट्या आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि जांच जारी है।

इसे भी पढ़ें : DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

इसे भी पढ़ें : सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!

इसे भी पढ़ें : डॉ. प्रदीप वर्मा बोले, यह जनविश्वास की लहर…

इसे भी पढ़ें : प्रधानमंत्री के हर मंच, हर सभा के पीछे एक नाम कुणाल अजमानी…

इसे भी पढ़ें : मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जब सरकार नहीं जागी, तो गांव जाग उठा, फिर क्या हुआ, जानें…

Gumla : कहते हैं कि जरूरत इंसान से वह...

हजारीबाग में अवैध शराब कारोबार पर तीखी चोट…

Hazaribagh : अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने...

सिमडेगा में रे’प, लोक-लाज के डर से चुप रहा परिवार, फिर क्या हुआ… जानें

Simdega : सिमडेगा के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र में एक...

“नशे को कहें ना” छात्रों को दिलाई गई शपथ…

Ranchi : युवाओं को नशे के जाल से बचाने और...