spot_img
spot_img
spot_img

साले के साथ मिलकर पत्नी ने ही रच डाली खौफनाक साजिश… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Saraikela : सरायकेला के खरसावां थाना क्षेत्र में चर्चित बाया सरदार हत्याकांड ने ऐसा मोड़ लिया, जिसने हर किसी को सन्न कर दिया। जिस घर में भरोसा होना चाहिये था, वहीं से मौत की साजिश रची गई। मंगलवार को SDPO समीर सवैया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा खुलासा करते हुये बताया कि बाया सरदार की हत्या उसकी पत्नी सुनीता सरदार ने ही अपने परिजनों के साथ मिलकर कराई थी। पूछताछ में पत्नी ने इल्जाम लगाया कि पति द्वारा उसे मारा-पीटा जाता था, प्रताड़ित किया जाता था। इसी से तंग आकर उसने अपने भाईयों के साथ मिलकर यह भयानक प्लानिंग बना डाली। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर जाल बिछाया। इसमें पत्नी सुनीता सरदार, उसका भाई सोमा मुंडा उर्फ लुबू मुंडा, बीर सिंह मुंडा और बिरा मुंडा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल खून से सना फरसा, वारदात में इस्तेमाल स्कूटी और चार मोबाइल फोन भी बरामद किये हैं। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि सोमा मुंडा पहले भी गंभीर मामलों में जेल जा चुका है। 2019 में कुचाई थाना क्षेत्र में आर्म्स एक्ट और UAPA के तहत उस पर कार्रवाई हुई थी। इस पूरे ऑपरेशन में खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार और तकनीकी शाखा की अहम भूमिका रही।

 

 

इसे भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल में 9 मई को होगा नये CM का शपथ ग्रहण, शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी

इसे भी पढ़ें : इन जिलों में जमकर बरसेंगे मेघ, तेज हवा के साथ वज्रपात का अलर्ट

इसे भी पढ़ें : चलती ट्रक में लगी भयानक आ’ग… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

इसे भी पढ़ें : सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें

Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...