spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

बात-बात पर गरमा जाते हैं थानेदार बाबू, देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img

Jamtara (Pintu Mandal) : मामूली और छोटी सी बात पर पहले पुलिस गरम हो गई, बाद में पब्लिक। जामताड़ा के करमाटाड़ के थानेदार रौशन कुमार पर इल्जाम है कि वे पहले एक व्यापारी मनोज कुमार पर खूब गरम हो गये। एतराज जताने पर मनोज को दुकान से बाहर खींच उनकी धुनाई कर दी। बीच बचाव करने आये मनोज के भाई को भी नहीं बख्शा गया। व्यापारी की पिटाई कर दिये जाने की फैली खबर के बाद विद्यासागर बाजार के गोलबंद हुए व्यापारी और कुछ स्थानीय लोगों ने रोड को जाम कर दिया। थानेदार रौशन कुमार के खिलाफ खूब नारेबाजी करने लगे। जहां-तहां आगजनी शुरू कर दी गई। पुलिस के खिलाफ लोगों का गुस्सा उबाल पर था।

गुस्साये लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास स्थानीय विधायक रणधीर सिंह ने किया, पर उनकी भी नहीं सुनी गई।  आक्रोषित लोग थानेदार को तुरंत संस्पेंड करने की मांग पर अड़ गये। माहौल बिगड़ता देख मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल को बुला लिया गया। इलाके के सीओ भी पहुंच गये। कुछ लोगों ने बताया कि विद्यासागर बाजार में बाइक पार्किग को लेकर विवाद हो गया। व्यापारियों का आरोप है कि बाइक पार्किंग को लेकर करमाटांड़ के थानेदार ने व्यापारी मनोज कुमार के साथ पहले बहस की। इसके बाद उन्हें दुकान से बाहर निकाल उनकी धुनाई कर दी। मनोज के भाई ने जब पीटने की वजह पूछा, तब उनकी भी पिटाई कर दी गई। लोगों का कहना था कि थानेदार बाबू बात बात पर गरमा जाते हैं।

इसे भी पढ़ें :

एक्सपर्ट बोले, अपनी भाषा, अपनी संस्कृति ही बने झारखंडी सिनेमा की पहचान…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां बहुत हैं,...

झारखंड विधानसभा घेराव में शामिल हुई केंद्रीय सरना समिति…

Ranchi : झारखंड में JPSC, JSSC, CGL परीक्षाओं में...

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: