spot_img
spot_img
spot_img

मुंबई में जन्‍मे एजाज ने वानखेड़े में फेंका मायाजाल, इंडियन बल्‍लेबाज हो गये…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk (Rajesh Singh) : भारत के मायानगरी मुंबई में जन्‍मे न्‍यूजीलैंड के फिरकी गेंदबाज एजाज पटेल ने गजब की बॉलिंग की। एजाज ने पारी के सभी 10 विकेट लेकर अपने नाम एक अनोखा रिकॉर्ड जोड़ लिया है। ऐसा करने वाले एजाज विश्‍व के तीसरे और न्‍यूजीलैंड के पहले गेंदबाज बन गये। उनके अलावा भारत के अनिल कुंबले और इंग्‍लैंड के जिम लैकर के नाम यह रिकॉर्ड है। खास बात यह रही कि मुंबई में जन्‍में एजाज ने मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम में अपनी फिरकी का जादू बिखेरा। एजाज पटेल ने पहली पारी में 48 ओवर गेंदबाजी की और सभी 10 विकेट अपने नाम किये। 33 साल के एजाज का परिवार 1996 में मुंबई छोड़कर चला गया था। एजाज पटेल ने ही पहला टेस्‍ट मैच भारत के जबड़े से बचा लिया था। आखिरी विकेट के रूप में उतरे एजाज ने 23 गेंदों का सामना किया। एजाज ने दिलेरी से भारतीय गेंदबाजों का सामना किया और मैच बचा लिया।

दूसरे टेस्‍ट में एजाज ने पारी के सभी 10 विकेट अपने नाम किया। एजाज ने शुभमन गिल के रूप में पहला विकेट लिया। गिल 44 रन बनाकर स्लिप में रॉस टेलर के हाथों कैच कराये गये। एजाज ने अपना दूसरा शिकार मिस्‍टर भरोसेमंद चेतेश्‍वर पुजारा को बनाया। पुजारा 0 रन बनाकर बोल्‍ड हुये। एजाज के तीसरे शिकार बने कप्‍तान विराट कोहली। कोहली 0 रन बनाकर एलबी हो गये। चौथे विकेट के रूप में श्रेयस अय्यर 18 रन एजाज के खाते में आया। पांचवां शिकार ऋद्धिमान साहा। एजाज ने शाहा को 27 रन पर LBW आउट किया। छठा शिकार बने रविचंद्रन अश्विन। एजाज ने अश्विन को भी 0 के स्‍कोर पर चलता किया। अश्विन क्लीन बोल्ड हो गये। एजाज को सांतवा विकेट मयंक अग्रवाल के रूप में मिला। मयंक 150 रन की शानदार पारी खेलकर एजाज की फिरकी में फंस गये। आठवां विकेट अक्षर पटेल के रूप में मिला। अक्षर 52 रन भी एजाज की फिरकी को पढ़ नहीं पाए। एजाज के नौवां शिकार बने जयंत यादव। एजाज के दसवां और रिकॉर्ड शिकार बने मोहम्मद सिराज। सिराज ने जैसे ही हवाई शॉट खेला। एजाज के नाम एक खास रिकॉर्ड जुड़ गया।

इसे भी पढ़ें : BSF में निकली बंपर VACANCY, जानें कब तक करना है APPLY

इसे भी पढ़ें : शुक्र है लहू के रंग नहीं बदले, वरना कैसे खड़ी होती मिश्रा जी की चाय की दुकान…

इसे भी पढ़ें : युवाओं को रोजगार, किसानों को मिलेगा सम्‍मान : सीएम हेमंत सोरेन

इसे भी पढ़ें : 130 रुपये कम उड़ाये खाते से, अब हैरान-परेशान पारसनाथ, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : DSP के बेटे को मारी गोली, मौनी बाबा बनी पुलिस, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : 20 साल का दर्द गया मुफ्त में एक दिन में, भला हो डॉ अजीत का, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : पुलिस कांस्टेबल में निकली बंपर VACANCY, जल्द करें आवेदन

इसे भी पढ़ें : CBSE परीक्षा के दिन ही OMR शीट का किया जा रहा मूल्‍यांकन, बोर्ड ने जारी किया नोटिस

इसे भी पढ़ें : 8वीं,10वीं पास के लिए निकली बंपर Vacancy, इस तारीख से करें आवेदन

इसे भी पढ़ें : बड़का ब्राउन शुगर तस्‍कर गांधी धराया, पुलिस को बताया- कैसे कराता था डिलीवरी

इसे भी पढ़ें : महिलाओं के लिए FACEBOOK ने लॉन्च किए खास फीचर्स, जानें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें

Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...