Ranchi : BJP नेता जीतराम मुंडा हत्याकांड में फरार चल रहे दो कुख्यात अजीत सिंह और राजीव सिंह पुलिस के हत्थे चढ़ गये। रांची पुलिस ने इन्हें यूपी के धर दबोचा। हत्याकांड की जांच में जुटी एसआईटी की टीम को भनक लगी थी कि दोनों यूपी में है। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यूपी में छापेमारी की और दोनों पकड़ गये। पुलिस को दिए अपने बयान में दोनों ने कई राज उगले हैं, साथ ही अपना जुर्म भी कबूल कर लिया। दोनों ने खुलासा किया कि देश में कहीं भी सुपारी लेकर किसी को भी टपका देना इनकी फितरत। यूपी के कुख्यात मुन्ना बजरंगी की जेल में हत्या हो जाने के बाद गैंग को ऑपरेट कर रहे थे। वहीं गैंग के सक्रिय सदस्य अमन सिंह के कहने पर जीतराम मुंडा को ठिकाने लगा दिया था। इसके लिए मनोज मुंडा से पांच लाख रुपये में सौदा तय हुआ था। गिरफ्तार अजीत और राजीव के पास से पुलिस ने एक डस्टर गाड़ी और मोबाइल फोन जब्त किया है।
इसे भी पढ़ें : BJP नेता जीतराम मुंडा हत्याकांड का मुख्य सूत्रधार मनोज मुंडा धराया…वीडियो
इसे भी पढ़ें : बीजेपी नेता जीतराम को टपकाने वाला ढेर, देखिये तस्वीरें
यहां याद दिला दें कि बीते 22 सितंबर को बीजेपी नेता जीतराम मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। ओरमांझी में सरेशाम इस हत्याकांड के बाद खूब हाय-तौबा मची थी। पुलिस ने छापेमारी कर 29 सितंबर को यूपी से शूटर डब्लू यादव को धर दबोचा था। वहीं 7 अक्टूबर को हत्याकांड का मुख्य सूत्रधार मनोज मुंडा को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। वह कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा था। पर सरेंडर करने से पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। बीजेपी नेता जीतराम मुंडा को गोली मारने वाला मुख्य शूटर अली शेर 28 अक्टूबर को लखनऊ में ढेर हो कर दिया गया था। उसे यूपी की एसटीएफ ने लखनऊ में मार गिराया। उसके साथ उसका एक साथी कामरान भी मारा गया था।
इस हत्याकांड का खुलासा करने और फरार मोस्ट वांटेड आजीत और राजीव को धर दबोचने में ओरमांझी के थानेदार राजीव कुमार, एएसआई सदानंद, एएसआई सूर्य प्रताप सिंह, अनुराग कुमार श्रीवास्तव और श्री चौधरी की सराहनीय भूमिका रही।
इसे भी पढ़ें : BIG BREAKING : BJP ST मोर्चा के जिलाध्यक्ष जीतराम मुंडा की गोली मारकर हत्या
इसे भी पढ़ें : BREAKING : BJP नेता जीतराम मुंडा को इन दोनों ने मारी थी गोली
इसे भी पढ़ें : BJP नेता जीतराम मुंडा के मर्डर में PLFI का कोई हाथ नहीं : दिनेश गोप
इसे भी पढ़ें : पुरानी अदावत का नतीजा है भाजपा नेता का मा’रा जाना : एसपी
इसे भी पढ़ें : रांची के मोस्ट वांटेड शार्प शूटर अलीशेर को नहीं बचा पाया एक्सपर्ट कामरान, देखें क्यों (VIDEO)












