Ranchi : भाजपा अनुसूचित जनजाति जिला मोर्चा अध्यक्ष जीतराम मुंडा की गोली मार कर हत्या कर दी गई। वहीं मंडल मीडिया प्रभारी राज किशोर साहू घायल हो गये। गोली लगने के बाद दोनों को मेदांता हॉस्पीटल ले जाया गया। जहां जीतराम मुंडा को मृत घोषित कर दिया गया। राज किशोर को भर्ती कर लिया गया है। उनके हाथ में गोली लगी है। यह वारदात रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र में आर्यन ढाबा में हुई। बाइक सवार दो बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुधवार की शाम बाइक सवार दो लोग आर्यन ढाबा पहुंचे। उस समय ST मोर्चा रांची जिला के अध्यक्ष जीतराम मुंडा ढाबा के अंदर बैठे हुए थे। बिल्कुल करीब से उनके सीने में गोली दाग दी गई। गोली सीना को छलनी करते हुए बाहर निकल बगल में बैठे राज किशोर को जा लगी। घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। हमलावर बड़े आराम से वहां से भाग निकले। पास में ही टोल प्लाजा है।
मौके पर पहुंची पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही थी। रांची के रुरल एसपी मो नौशाद आलम सहित कई छोटे बड़े पुलिस अधिकारी घटनास्थल और मेदांता हॉस्पीटल पहुंचे। घटना की सूचना पाकर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, राम टहल चौधरी, राम कुमार पाहन सहित कई भाजपा नेता, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। भाजपा नेताओं ने रांची की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर दुख जताते हुए कहा कि बढ़ते अपराध पर लगाम लगाना जरूरी हो गया। कुछ लोगों ने बताया कि घटना से कुछ देर पहले जीतलाल मुंडा किसी पुतला दहन कार्यक्रम में थे। वहां से होटल चाय पीने पहुंचे थे, तभी उन्हें गोली मार दी गई। हालांकि इस बिंदु पर किसी भी पुलिस अधिकारी ने कुछ भी बताने से इनकार किया है। हत्या किसने और क्यों की, इस बिंदु पर तफ्तीश शुरू कर दी गई है।


इसे भी पढ़ें :किर्गिस्तान की महिला और बेटे का दिल्ली में मर्डर, इस बिंदु पर जांच
इसे भी पढ़ें :Army Helicopter Crash, जख्मी 2 पायलटों ने तोड़ा दम
इसे भी पढ़ें :BREAKING : महंत नरेंद्र गिरि की फंदे से लटकी मिली लाश, सुसाइड नोट मिला
इसे भी पढ़ें :खूब रोती थी मनवा, एसपी ने पोछा आंसू… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :Army जवान की फंदे पर झूलते मिली लाश
इसे भी पढ़ें :11 साइबर अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे
इसे भी पढ़ें :डूबने से मरी 2 बच्चियों के परिजनों को मिला पीएम आवास
इसे भी पढ़ें :झारखंड के 23 श्रमिक महाराष्ट्र से इस वजह से लौटे वापस
इसे भी पढ़ें :महनार में नाबालिग हत्याकांड : मकसद में नहीं हुआ कामयाब तो मार डाला










