spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

BJP नेता जीतराम मुंडा के मर्डर में PLFI का कोई हाथ नहीं : दिनेश गोप

Date:

spot_img
spot_img

RANCHI : BJP नेता जीतराम मुंडा के मर्डर में PLFI का कोई हाथ नहीं है। यह कहना है संगठन के सुप्रीमो दिनेश गोप का। इस संबंध में एक प्रेस बयान जारी किया गया है। सुप्रीमो दिनेश गोप ने कहा… “कुछ समाचार पत्रों में ऐसा लिखा गया है कि PLFI संगठन के शूटरों द्वारा जीतराम मुंडा का हत्या किया गया है। लेकिन संगठन जीतराम मुंडा की हत्या का खंडन करता है। संगठन से जीतराम मुंडा का किसी तरह का कोई दोस्ती या दुश्मनी नहीं था। संगठन का इस हत्या से कोई संबंध नहीं है और मनोज मुंडा से कोई परिचय या किसी तरह का कोई दोस्ती नहीं है। इसमें संगठन को बदनाम करने के लिए राजनीतिक षडयंत्र रचा गया है। संगठन जीतराम मुंडा की हत्या से साफ इनकार करता है।”

यहां याद दिला दें कि बीते 22 सितंबर को भाजपा अनुसूचित जनजाति जिला मोर्चा अध्यक्ष जीतराम मुंडा को गोली मार दी गई थी। वहीं मंडल मीडिया प्रभारी राज किशोर साहू घायल हो गये थे। गोली लगने के बाद दोनों को मेदांता हॉस्पीटल ले जाया गया था, जहां जीतराम मुंडा को मृत घोषित कर दिया गया था। यह वारदात रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र में आर्यन ढाबा में हुई थी। बाइक सवार दो बदमाशों ने शाम 7 बजे घटना को अंजाम दिया था। उस समय ST मोर्चा रांची जिला के अध्यक्ष जीतराम मुंडा ढाबा के अंदर बैठ कर चाय पी रहे थे। बिल्कुल करीब से उनके सीने में गोली दाग दी गई थी। गोली सीना को छलनी करते हुए बाहर निकल बगल में बैठे राज किशोर को जा लगी थी। जीतराम मुंडा की हत्या को लेकर भाजपा नेताओं और स्थानीय लोगों में गुस्सा है। गोलबंद होकर लोग सड़क पर उतर आये थे।

वारदात के बाद जीतराम मुंडा की बेवा गायत्री मुंडा ने ओरमांझी थाना में FIR दर्ज कराया है। दर्ज FIR में हत्या का सूत्रधार मनोज मुंडा को ठहराया गया है। बेवा गायत्री का इल्जाम है कि 6 फरवरी 2017 में भी मनोज मुंडा ने पति जीतराम मुंडा पर गोली चलाई थी। उस वक्त वह बच गये थे। मनोज मुंडा की पत्नी की मौत हो गई थी। पत्नी की मौत के बाद मनोज का कहना था कि उसकी मौत करंट लगने से हुई थी। वहीं जीतराम ने मामले में गवाही दी थी। जिसके बाद मनोज को जेल जाना पड़ा था। वह जीतराम मुंडा को अपना सबसे बड़ा दुश्मन मानता था। उसका कहना था कि जीतराम के कारण ही उसे जेल के अंदर वर्षों बिताने पड़े। काफी दिनों से मौके की तलाश में था। उस दिन मौका मिलते ही उसे सलटा दिया।

इधर हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए रुरल एसपी नौशाद आलम की देखरेख में SIT का गठन किया गया। गठित टीम ने हत्या में शामिल आरोपियों को धर दबोचा है। कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सुनें क्या बोले रुरल एसपी नौशाद आलम…

इसे भी पढ़ें :सरेराह कैश वैन से लूटे 39 लाख, कैसे मारा गार्ड को… देखें फुटेज

इसे भी पढ़ें :Railway Recruitment 2021: 10वीं पास के लिए 3 हजार नौकरियां, न परीक्षा, न इंटरव्‍यू

इसे भी पढ़ें :वज्रपात ने तोड़ी किसान की कमर, 5 मवेशी मरे

इसे भी पढ़ें :सास, ससुर और बहू को बेरहमी से काट डाला, हत्‍या की वजह सुन पुलिस हैरान

इसे भी पढ़ें :सड़क पर उतरे आदिवासी संगठन के सैंकड़ों लोग, इसका कर रहे विरोध

इसे भी पढ़ें :पंचायत चुनाव: वोटिंग के दौरान बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने की हवाई फायरिंग

इसे भी पढ़ें :Serial Blast: तालिबानी काफिलों पर हमला, 3 की मौत, 20 घायल

इसे भी पढ़ें :पान मसाले का एड कर विवादों में फंसे बिग बी

इसे भी पढ़ें :

एक्सपर्ट बोले, अपनी भाषा, अपनी संस्कृति ही बने झारखंडी सिनेमा की पहचान…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां बहुत हैं,...

झारखंड विधानसभा घेराव में शामिल हुई केंद्रीय सरना समिति…

Ranchi : झारखंड में JPSC, JSSC, CGL परीक्षाओं में...

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक्सपर्ट बोले, अपनी भाषा, अपनी संस्कृति ही बने झारखंडी सिनेमा की पहचान…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां बहुत हैं,...

झारखंड विधानसभा घेराव में शामिल हुई केंद्रीय सरना समिति…

Ranchi : झारखंड में JPSC, JSSC, CGL परीक्षाओं में...

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...