spot_img

पुरानी अदावत का नतीजा है भाजपा नेता का मा’रा जाना : एसपी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : पुरानी अदावत और रास्‍ते का कांटा बन जाने के कारण बीजेपी नेता जीतराम मुंडा को सलटा दिया गया था। यह खुलासा गिरफ्तार संदेही गुनहगार मनोज मुंडा ने रांची पुलिस को दिये अपने बयान में किया। उसने पुलिस को बताया कि जिस जमीन की खरीद-बिक्री में हाथ डालता वह रास्‍ते का रोड़ा बन जाता। जिसके बाद जीतराम मुंडा को रास्‍ते से हटाने की ठानी। पेशेवर शूटरों से 5 लाख रुपये में जीतराम की मुड़ी का सौदा कर दिया। पकड़ा न जाये इसलिए यूपी के शूटर को सेट किया। तय योजना के मुताबिक सबकुछ हुआ। जीतराम मुंडा की पत्‍नी गायत्री ने पति की हत्या का आरोप मनोज मुंडा पर लगाया। ओरमांझी थाने में मनोज के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। जांच में जुटी रांची पुलिस ने यूपी से शूटर डब्‍लू यादव, मनोज मुंडा के भाई कार्तिक मुंडा को धर दबोचा। पुलिस ने मनोज मुंडा पर एक लाख रुपये का इनाम रखा। पुलिस की बढ़ती दबिश के कारण मनोज कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा था। मगर सरेंडर से पहले ही उसे रांची पुलिस की एसआईटी ने धर दबोचा। पुलिस पूछताछ में मनोज ने जो कुछ बताया उसे सुन पुलिस दंग रह गई। पुलिस को दिये अपने बयान में मनोज ने बताया कि हत्‍याकांड के बाद वह पीएलएफआई के कुख्‍यात उग्रवादी लाका पाहन की शरण में चला गया था। अपना मोबाइल भी फेंक दिया था। पुलिस की बढ़ती दबिश के बाद खुद को फंसता देख उग्रवादियों ने उसे सरेंडर करने की सलाह दी। जिसके बाद वह कोर्ट पहुंचा था और धरा गया।

यहां याद दिला दें कि बीते 22 सितंबर को बीजेपी नेता जीतराम मुंडा की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई थी। ओरमांझी में सरेशाम इस हत्‍याकांड के बाद खूब हाय-तौबा मची थी। पुलिस ने छापेमारी कर 29 सितंबर को यूपी से शूटर डब्‍लू यादव को धर दबोचा था। वहीं पुलिस ने मनोज मुंडा के फुफेरे भाई कार्तिक मुंडा को भी गिरफ्तार किया था। दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया था।

Read More : दुबई पहुंचे गोल्डन ब्वॉय, Skydiving का उठाया लुत्फ, देखें वीडियो

Read More : आर्यन को जेल होते ही किंग खान को हुआ बड़ा नुकसान, इस कंपनी ने तोड़ा कॉन्‍ट्रैक्‍ट

Read More : बीच सड़क पर फटा बस का टायर, देखिये क्‍या हुआ…

Read More : 1 लाख रुपये का इनामी कुख्‍यात नक्‍सली कार्तिक महतो ने डाला हथियार

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के कोचिंग सेंटर की सुरक्षा सवालों के घेरे में…

Ranchi : लखनऊ में हुये दर्दनाक कोचिंग हादसे के...

बीयर, वाइन, व्हिस्की, रम समेत सभी दारू की बिक्री पर रोक… जानें क्यों

Ranchi : मुहर्रम के अवसर पर झारखंड सरकार ने...

चीफ जस्टिस पहुंचे मां छिन्नमस्तिका के दरबार…

Ramgarh(Prince Verma) : झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश...

मारंगमरचा गांव में नहीं जले चूल्हे, हर आंगन सूना-सूना…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के बारलोंग के पास बीती रात...

मुहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, CCTV और कंट्रोल रूम से होगी निगरानी…

Ranchi : मुहर्रम के जुलूस को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण...