spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

रांची के मोस्‍ट वांटेड शार्प शूटर अलीशेर को नहीं बचा पाया एक्‍सपर्ट कामरान, देखें क्यों (VIDEO)

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

लखनऊ (भावना ठाकुर/राजेश सिंह):  दो पहिया और चार पहिया गाड़ी चलाने में माहिर कामरान उर्फ बन्नू बीती रात अपने आका और शार्प सुपारी किलर अलीशेर उर्फ डाक्टर को नहीं बचा पाया। चाहे भीड़ कैसी भी हो, उसे चीर सही सलामत निकल जाने का दमखम रखने वाला कामरान और पेशेवर शूटर अलीशेर ढेर होने से पहले लखनऊ की एसटीएफ पर ताबड़तोड़ गोलियां दागी। जवाबी कार्रवाई में दोनों ईनामी गुंडे का राम नाम सत्य हो गया। रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र में भाजपा नेता जीतराम मुंडा को टपकाने से पहले पेशेवर शूटर अलीशेर ने यूपी के आजमगढ़ में बसपा नेता कलीमुद्दीन को मार डाला था। अलीशेर के नाम पुलिस फाइल में लगभग दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज है। 39 से अधिक कांडों में उसके नाम उछलकर सामने आये थे। भाजपा नेता जीतराम मुंडा के बाद वह एक लाख का ईनामी गुंडा बन गया था। उसके नाम सुन लोग कांप उठते थे। दोनों निर्दलीय विधायक मुख्तार अंसारी के करीबी थे। बाद में इन दोनों गुंडों के ताल्लुकात कई अन्य राज्यों के गैंगस्टरों के साथ हो गया था। उसका निशाना तगड़ा और अचूक था। वह सुपारी लेकर हत्या करता था। मारा गया अलीशेर उर्फ डाक्टर आजमगढ़ के देवगांव का रहनेवाला था। एसटीएफ को खबर मिली थी कि शूटर अलीशेर पुराने लखनऊ के एक बड़े कारोबारी की हत्या करने का सुपारी ले चुका है। मिली गुप्त सूचना पर एक्शन में आई एसटीएफ ने धैला पुलिस चौकी के पास उक्त बदमाशों को घेरा। पुलिस को देखते ही उनपर फायरिंग शुरू कर दी गई। बुलेट प्रूफ पहनी पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों को ढेर कर दिया। मौके से एक कार्रबाइन, नाइन एमएम की एक पिस्टल, एक रिवाल्वर और एक देशी पिस्तौल बरामद की गई। कई जिंदा गोलियां भी मिली।

इसे भी पढ़ें : BREAKING : CIP में गार्ड को मारी गोली, मौत

इसे भी पढ़ें : हॉस्पिटल में सो रही महिला से ‘गंदा काम’, देखें फुटेज

इसे भी पढ़ें : किसी भी हालत में लॉ एंड ऑर्डर बनाएं रखें : नीरज सिन्‍हा

इसे भी पढ़ें : अबोध बेटी और मां की लाशें मिली फांसी पर झूलती हालत में

इसे भी पढ़ें : थाना में पहली बार ऐसी वारदात… देखें…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...