spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

बीजेपी नेता जीतराम को टपकाने वाला ढेर, देखिये तस्‍वीरें   

Date:

spot_img
spot_img

रांची/लखनऊ : बीजेपी नेता जीतराम मुंडा को गोली मारने वाला मुख्य शूटर अली शेर ढेर हो गया। उसे यूपी की एसटीएफ ने लखनऊ में मार गिराया। उसके साथ उसका एक साथी कामरान भी मारा गया। जीतराम की हत्या के बाद रांची पुलिस को लगातार उसकी तलाश थी। वह पुलिस को चकमा देकर भागा-भागा फिर रहा था। यूपी के आजमगढ़, मऊ समेत चार जिलों में उस पर 24 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। यूपी पुलिस भी उसे ढूंढ रही थी। बुधवार को जैसे ही अली के लखनऊ के मडियांव में होने की सूचना मिली। एसटीएफ रेस हो गई। तुरंत इलाके को घेर लिया। दोनों ओर से हुई फायरिंग में अली शेर और कामरान ढेर हो गया। इल्जाम है कि 5 लाख की सुपारी लेकर अली शेर ने अपने सहयोगी बबलू यादव के साथ मिलकर ओरमांझी के पालू में जीतराम को गोली मार दी थी और फरार हो गए थे। जीतराम की हत्या में शामिल डब्लू यादव और संदेह मनोज मुंडा के भाई कार्तिक मुंडा को रांची पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मुख्य संदेही साजिशकर्ता मनोज मुंडा को भी रांची पुलिस ने सिविल कोर्ट से धर दबोचा। पुलिसिया दबाव में वह सरेंडर करने कोर्ट पहुंचा था, मगर सरेंडर से पहले ही धरा गया।

एसटीएफ के एएसपी विशाल विक्रम सिंह के मुताबिक अलीशेर उर्फ डॉक्टर और बन्नू उर्फ कामरान दोनों मऊ के निर्दलीय विधायक मुख्तार अंसारी के करीबी हैं। दोनों पहले मुन्ना बजरंगी के लिए काम करते थे। मुन्ना बजरंगी की बागपत जेल में हत्या के बाद दोनों सीधे तौर पर मुख्तार अंसारी से जुड़ गये। इसके पहले मुख्तार के इशारे पर मुन्ना की अनुमति पर काम करते थे। एएसपी के मुताबिक अलीशेर उर्फ डॉक्टर आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, वाराणसी जिलों में आतंक का पर्याय बन गया था। एक लाख का इनामी अलीशेर उर्फ डॉक्टर कुख्यात शूटर था। उसका निशाना अचूक था। वह उत्तर प्रदेश ही नहीं आसपास के अन्य प्रांतों में सुपारी लेकर हत्या करता था। दोनों के पास से 30 एमएम की एक कार्बाइन, 9 एमएम की एक पिस्तौल, 32 बोर की एक पिस्तौल, एक तमंचा, एक बाइक और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किया है।

इसे भी पढ़ें : किसी भी हालत में लॉ एंड ऑर्डर बनाएं रखें : नीरज सिन्‍हा

इसे भी पढ़ें : अबोध बेटी और मां की लाशें मिली फांसी पर झूलती हालत में

इसे भी पढ़ें : थाना में पहली बार ऐसी वारदात… देखें…

इसे भी पढ़ें :

एक्सपर्ट बोले, अपनी भाषा, अपनी संस्कृति ही बने झारखंडी सिनेमा की पहचान…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां बहुत हैं,...

झारखंड विधानसभा घेराव में शामिल हुई केंद्रीय सरना समिति…

Ranchi : झारखंड में JPSC, JSSC, CGL परीक्षाओं में...

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: