spot_img
spot_img
spot_img

दिन भर की बड़ी खबरें @09.01.2023 #Jhatpat

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

1.धनबाद के जैप-3 परेड ग्राउंड में नवनियुक्त 552 जवानों ने ली शपथ

धनबाद के जैप-3 परेड ग्राउंड में नवनियुक्त 552 जवानों ने शपथ ली। पारन परेड में सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि ट्रेनिंग आपका आत्मबल मजबूत करेगा और आप विभिन्न चुनौतियों से सफलतापूर्वक निपटेंगे। सरकार के अभिन्न अंग के रूप में आपको अहम जिम्मेदारी निभानी है। राज्य को बेहतर दिशा देने के लिए व्यवस्था को बेहतर बनाना जरूरी है। आपको राज्य में अमन-चैन, शांति और सौहार्द बनाए रखना है। समारोह में बेस्ट ट्रेनर के रूप में हवलदार प्रणेन्द्र कुमार सिंह को सम्मानित किया गया। वहीं, बेस्ट महिला कैडेट प्रतिमा सिंह और बेस्ट पुरुष कैडेट रामकुमार बेदिया को ट्रॉफी देकर नवाजा गया।


2.नामकुम में फौजी की बीवी से लूट 5 लाख 

बेटी के ब्याह की तैयारियों में जुटी मां गीता देवी से 5 लाख रुपये लूट लिए गए। मां अपने एक रिश्तेदार के साथ SBI के नामकुम चौक शाखा में गयी थी। बैंक से रूपए निकाल वह बाहर आयी। रोड के उस पार गीता का भतीजा बाइक लेकर खड़ा था। अचानक एक बाइक पर सवार 2 बदमाश वहां पहुंचे और झपट्टा मार गीता के हाथ से नोटों से भरा बैग लेकर भाग गये। गीता देवी चीखती-चिल्लाती रही पर आते-जाते लोगों को कुछ समझ में नहीं आया। जब तक लोग समझे तब तक बहुत देर हो चुकी थी। गीता देवी रो-रोकर यही बता रही थी कि उनकी बेटी की आगामी 25 जनवरी को शादी होने वाली है। उसी की तैयारी के लिए बैंक से पैसे निकाल घर जा रही थी। पर नसीब को कुछ और ही मंजूर था। यह बड़ी वारदात राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में हुई। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी टाटा की तरफ भागे। लुटी गीता देवी नामकुम के पंडित सदन जोरार बस्ती में रहती है। उनके पति का नाम प्रभात शाह है। वह आर्मी में है।

3.मकानमालिक ने किरायेदार को मारी गोली 

अक्सर रात को घर आने में देर हो जाने पर मकान मालिक और किरायेदार में टसल चल रहा था। रविवार की रात भी किरायेदार हरिलाल यादव उर्फ बबलू यादव देर से घर आया। पहले से नाराज मकान मालिक राजेश तिवारी और बबलू यादव में कहासुनी होने लगी। बबलू ने कहा कि उसका काम ही ऐसा है कि देर हो जाती है। बात इतनी बिगड़ गई कि मकान मालिक ने पिस्टल निकाल किरायेदार को गोली मार दी। जख्मी किरायेदार को रिम्स में भर्ती कराया गया है। यह वारदात राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के खोखमा टोली बस्ती में हुई। पुलिस ने मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया।


4.दम घुटने से 2 दोस्तों की मौत 

ठंड से बचने के लिए 2 दोस्त चूल्हा जलाकर पहले कुछ देर उसमे आग तापे और फिर कमरा गरम रखने के लिहाज से चूल्हा को जलता हुआ कमरे में ही छोड़ दिया। सुबह डरावनी और भयावह बातें सामने आई। दोनों जवान युवक की मौत हो गयी। यह हादसा धनबाद के कतरास इलाके में हुआ। दोनों के बारे में आसपास के लोग यही बता सके कि दोनों बिहार के रहनेवाले थे। दोनों एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में काम करते थे। पुलिस मृतकों के बारे में डिटेल जानकारी जुटा रही है।


5.बोकारो का भीम सिंह गुजरे 2 दिन से रहस्यमय ढंग से गायब 

बोकारो के चास में रहनेवाला भीम सिंह गुजरे 2 दिन से रहस्यमय ढंग से गायब है। उसकी बाइक लावारिस हालत राम मंदिर मार्केट से बरामद की गई। चास के कुंवर सिंह कॉलोनी में रहनेवाला भीम सिंह, लोहा कारोबारी विनोद सिंह के पास सुपरवाइजर का काम करता है। विनोद सिंह का इल्जाम है कि सुपरवाइजर भीम सिंह का किडनैप कर लिया गया है। एक सफेद रंग की कार से आये कुछ लोगों ने पहले भीम को बेतरह मारा पीटा। फिर उसे कार में जबरदस्ती बैठा कर ले गये। कुछ दिन पहले भीम सिंह से रंगदारी मांगी गयी थी। यह घटना बोकारो के सिटी थाना क्षेत्र में हुई। बीते 7 जनवरी की शाम 5 बजे भीम सिंह सेक्टर 12 जाने के लिए घर से निकला था। फिर नहीं लौटा। तब विनोद सिंह ने उसे फोन किया पर वह नहीं आया। दुबारा फोन करने पर उसका फोन स्विच ऑफ आया। इस बारे में पुलिस को सबकुछ बता दिया गया है। कुछ संदेही गुनहगारों के नाम पुलिस को बताये गए है।

6.रांची में राशन डीलर मोतीलाल साहू पर गिरी गाज 

राजधानी रांची के चान्हो में राशन डीलर मोतीलाल साहू पर गाज गिरी है। लाभुकों की शिकायत पर जांच के बाद डीलर का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया है। चान्हों प्रखंड के 25 राशन कार्डधारियों ने आपूर्ति ऑफिस में मोतीलाल साहू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। मोतीलाल पर अनियमितताओं के कई इल्जाम लगाए गये हैं। लगातार डीलर के खिलाफ कम राशन देने, माप-तौल में गड़बड़ी और गलत व्‍यवहार करने की शिकायत मिल रही थी। टीम ने शिकायतों की जांच की। जांच में शिकायत सही पाये गये, जिसके बाद मोतीलाल साहू के लाइसेंस (अनुज्ञप्ति संख्या-05/84, लुंडरी, टांगर, चान्हो) को तत्‍काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया।


7.हजारीबाग में दिन दहाड़े युवक की हत्या 

हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र में आज दिन दहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। युवक सीने और माथे पर गोली मारी गयी। मारे गए युवक की पहचान राजेंद्र उंराव के रूप में हुई है। वह आंगों पंचायत के गुठड़कुवा गांव का रहनेवाला था। हत्या किसने और क्यों की इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। घटना की फैली खबर के बाद मौके पर पहुंचे बड़कागांव के इंस्पेक्टर नीरज कुमार सिंह, उरीमारी ओपी के थानेदार प्रभात भूषण सिंह ने पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया। पुलिस हत्यारों को खोज निकालने में जुटी है। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत है। पुलिस को घटनास्थल से एक बाइक और खाली खोके मिले है।


8.बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो ने कोर्ट में किया सरेंडर 

धनबाद के बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। उनपर वारंटी राजेश गुप्ता को पुलिस कस्टडी से छुड़ा ले जाने का इल्जाम था। झारखंड हाई कोर्ट ने विधायक ढुल्लू महतो की रिवीजन याचिका पर सुनवाई करते हुये उन्हें एक माह के अंदर सरेंडर करने का आदेश दिया था। धनबाद के अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी अभिषेक श्रीवास्तव की अदालत में उन्होंने सरेंडर किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वहीं जेल जाने से पहले ढुल्लू महतो ने मीडिया से कहा कि वे कोर्ट के फैसले का आदर-सम्मान करते हैं। उन्हें न्याय पर भरोसा है। तबीयत खराब रहने के बावजूद उन्होंने कोर्ट के आदेश का पालन किया। यह मामला साल 2013 का है। इस मामले के बारे में उन्हें कुछ पता भी नहीं है। सूत्रों के अनुसार इस कांड में ढूल्लू महतो सहित पांच गुनाहगारों को डेढ़ साल की साधारण कारावास और 9 हजार रुपये जुर्माना से दंडित किया गया था। एक संदेही गुनाहगार बसंत शर्मा को कोर्ट ने बाइज्जत बरी कर दिया था। इस मामले में अभियुक्तों ने कोर्ट मे कुल चार अपील दायर कर सजा के आदेश को चुनौती दी थी। निचली अदालत में सरेंडर नहीं किये जाने के कारण हाई कोर्ट ने उन्हें पहले सरेंडर कर का आदेश दिया था।


9.कोर्ट फी वृद्धि के विरोध में अधिवक्ताओं का कार्य बहिष्कार सोमवार को भी जारी 

कोर्ट फी वृद्धि के विरोध में अधिवक्ताओं का कार्य बहिष्कार सोमवार को भी जारी रहा। झारखंड राज्य बार काउंसिल के ऐलान पर राज्यभर के करीब 33 हजार अधिवक्ता बीते शुक्रवार से न्यायिक कामों से दूर हैं। इस वजह के कोर्ट के काम पर खासा असर पड़ा है। सबसे ज्यादा दिक्कत वैसे लोगों को हो रही है, जिनके बेल बॉन्ड नहीं भरे जाने से जेल में ही रहना मजबूरी हो गई है। एक अनुमान के अनुसार विभिन्न कोर्ट में करीब 29 हजार केसों की सुनवाई पर असर पड़ा है। वहीं आंदोलित अधिवक्ताओं ने कोर्ट फी वृद्धि को वापस लेने की मांग को दोहराते हुए सरकार से जनहित में फैसला लेने का अनुरोध किया है। झारखंड स्टेट बार काउंसिल के प्रवक्ता संजय विद्रोही ने मीडिया से कहा कि झारखंड में बेतहाशा कोर्ट फी में बढ़ोतरी से आम लोग परेशान हैं। कोर्ट फी वृद्धि वापस लेने के अतिरिक्त अधिवक्ताओं की कई अन्य मांग भी शामिल हैं।

10.सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने जारी किया यह आदेश 

खून के छींटे, डेड बॉडी और लहूलुहान जख्मी लोगों की तस्वीरों को दुखदायी और विचलित करने वाला माना गया। इस वजह से तमाम टीवी चैनलों और इलेक्ट्रॉनिक्स मीडिया को ऐसी तस्वीरों को नहीं दिखाने और लगाने का आदेश दिया गया है। वहीं विचलित करने वाले वीडियो और तस्वीरों के प्रसारण को बंद करने को कहा गया। यह आदेश सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने सोमवार यानि 9 जनवरी को दिया। हाल के दिनों में ऐसी कई तस्वीरें टीवी चैनलों पर आई जिसे देख सरकार ने यह गाइडलाइन जारी की है। कई बार देखा गया कि सोशल मीडिया से लिए जा रहे हिंसक वीडियो का बिना किसी एडिटिंग के प्रसारण कर दिया जा रहा है। जिसका महिलाओं और बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा है।

11.झारखंड में ठंड का सितम और कहर बरकरार

झारखंड में ठंड का सितम और कहर बरकरार है। बदलते इस मौसम में कई बीमारियां अनचाहे जकड़ रही है। खासकर, हृदय रोगियों और दिल के मरीजों को इस मौसम में खास ख्याल रखने की जरूरत है। बिरसा कृषि विवि कांके के चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ उमा शंकर वर्मा का कहना है कि बढ़ती ठंड में हाई बीपी और दिल के रोगियों को अलर्ट रहने की जरूरत है। जैसे-जैसे ठंड बढ़ती है, वैसे-वैसे हार्ट अटैक, लकवा जैसी कई बीमारियां बढ़ जाती है। बढ़ती ठंड के साथ सेहत पर फोकस निहायत जरूरी है। ऐसे में पूरा हफ्ता बच्चों बुजुर्गों और पहले से गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों को सजग रहना होगा। डॉ वर्मा का कहना है कि छोटी-छोटी बातों पर गौर कर ठंड से सताने वाली बीमारियों से बचा जा सकता है। लोग खुद बेहतर तरीके से तन को गर्म कपड़े से ढंके। घर से बिना मतलब कड़ाके की ठंड में निकलने से बचें। सर्दी के इस मौसम में ज्यादा तली हुई चीजें खाने से बचें। वहीं बाहर का खाना से परहेज करें।

इसे भी पढ़ें : बीवी से इतनी नफरत, क्या कर डाला देखें

इसे भी पढ़ें : दोस्त से बात कर रहे रोहन पर दाग दी कई गोलियां… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : बीच राजधानी में फौजी की बीवी को लूट लिया… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : लोहा कारोबारी का सुपरवाइजर दो दिन से गायब, अनहोनी की आशंका

इसे भी पढ़ें : इसे कहते है किस्मत, लावारिस की तकदीर जाग उठी… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : साथ नहीं रहना चाहती थी बीवी, क्या कर डाला पति… देखें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…

Patna : बिहार की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...