spot_img
spot_img
spot_img

बड़ा फैसला : अब देशभर में सड़क हादसे में घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : भारत की सड़कों पर रोज कहीं न कहीं किसी घर का चिराग बुझ जाता है। किसी की बाइक फिसलती है, कोई ट्रक की चपेट में आ जाता है, और कहीं कोई एंबुलेंस तक पहुंचने से पहले सांसों की डोर तोड़ देता है। मगर अब केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। जो सड़क हादसों के शिकार हर शख्स को मुफ्त इलाज की गारंटी देता है। 5 मई 2025 से पूरे देश में कैशलेस ट्रीटमेंट स्कीम लागू हो गई है। अब किसी भी सड़क पर, किसी भी राज्य में अगर कोई दुर्घटना होती है, तो पीड़ित को सरकारी या नामित अस्पताल में 1.5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। बिना एक रुपया खर्च किये, बिना किसी झंझट के।

सिर्फ हादसा चाहिए, इंसान कौन है—ये नहीं पूछा जाएगा

इस योजना की खूबी यही है—कि इसमें न पहचान पूछी जायेगी, न आय प्रमाण पत्र, न बीमा की पॉलिसी। अगर हादसा मोटर वाहन से हुआ है, तो दुर्घटना के अगले 7 दिन तक इलाज पूरी तरह मुफ्त होगा। सरकार ने ये भी साफ किया है कि अगर मरीज को किसी कारणवश सरकारी या नामित अस्पताल न मिल पाये, तो अन्य अस्पतालों में प्राथमिक इलाज (स्टेबलाइजेशन) जरूर मिलेगा—ताकि उसकी हालत गंभीर से सामान्य की ओर लाई जा सके।

कौन देखेगा योजना को?

इस योजना को जमीन पर उतारने की ज़िम्मेदारी नेशनल हेल्थ अथॉरिटी (NHA) को दी गई है। वहीं, राज्यों में स्टेट रोड सेफ्टी काउंसिल इसकी नोडल एजेंसी होगी। अस्पतालों को जोड़ा जायेगा, केस दर्ज होंगे, इलाज होगा और हर भुगतान का हिसाब रखा जायेगा।

अब मौत से नहीं, सिस्टम से लड़ा जायेगा

मार्च 2024 में इसका पायलट प्रोग्राम शुरू किया गया था। अब जब इसे पूरे देश में लागू कर दिया गया है, तो ये उम्मीद की जा सकती है कि कोई घायल सड़क पर तड़पता न रहे, सिर्फ इसलिए कि जेब में पैसे नहीं हैं।

इसे भी पढ़ें : झारखंड के इन छह शहरों में कल बिजली गुल, बजेंगे सायरन… जानें

इसे भी पढ़ें : मंत्री बोले, युवाओं को दक्ष बनायें…

इसे भी पढ़ें : चक्करघिन्नी फाइलें, थके एक पूर्व फौजी, और एक अफसर…

इसे भी पढ़ें : खुशियों का कारवां, बदल गया चीखों में… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : झारखंड के इन छह शहरों में कल बिजली गुल, बजेंगे सायरन… जानें

इसे भी पढ़ें : BIT मेसरा की सुरक्षा को लेकर अहम बैठक

इसे भी पढ़ें : चक्करघिन्नी फाइलें, थके एक पूर्व फौजी, और एक अफसर…

इसे भी पढ़ें : नक्सलियों के खौफनाक इरादों पर करारी चोट…

इसे भी पढ़ें : झारखंड के इन छह शहरों में कल बिजली गुल, बजेंगे सायरन… जानें

इसे भी पढ़ें : स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा ऐलान

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें

Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...