Hazaribagh(ShivNarayan Sahu) : बीती रात तेरह माइल के पास वो मंजर किसी फिल्मी सीन से कम न था—जहां खुशियों से भरी एक बारात अचानक हादसे की धुंध में गुम हो गई। रात के करीब साढ़े दस बजे, एक काली स्कॉर्पियो ने बारातियों से भरे टेंपो को ऐसी टक्कर मारी कि टेंपो की सांसें थम-सी गईं। लोहे की दरारों के बीच फंसे टेंपो चालक को लोगों ने किसी तरह बाहर निकाला, लेकिन 6 में से 2 बारातियों के पांव टूट चुके थे, और बाकी चार भी लहूलुहान थे। ये बाराती हजारीबाग के टाटीझरिया प्रखंड के भराजो गांव से, अपने रिश्ते की डोर लिए बड़कागांव के भगवान बागी की ओर जा रहे थे। खुशियों का कारवां था, जो अचानक चीखों में बदल गया।
खुशियों का कारवां, बदल गया चीखों में… देखें वीडियो#hazaribagh #Jharkhand #Accident #CCTV pic.twitter.com/apOcJTZzCc
— KohramLive (@KohramLive) May 6, 2025
चौंकाने वाली बात ये रही कि जिस स्कॉर्पियो से ये हादसा हुआ, उस पर बड़कागांव उपप्रमुख का बोर्ड टंगा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने जो बताया, वो और भी चौंकाने गया। स्कार्पियो सवार लोग इलाके में अवैध बालू लदे ट्रकों की रेकी कर रहे थे। शक की सुई जब इन पर घूमी, तो बारातियों का ग़ुस्सा फूट पड़ा। एक व्यक्ति को पकड़कर धुन दिया गया। जिसकी चर्चा अब गांव-गांव की चौपालों से लेकर सोशल मीडिया तक फैल चुकी है। फिलहाल, मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। लेकिन उस रात के दर्द और सवाल, अब भी हवा में तैर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें : स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा ऐलान
इसे भी पढ़ें : गमछा लहराता जवान, DC ऑफिस में ड्रामा… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : गृह मंत्रालय का बड़ा आदेश, 7 मई को देशभर में… जानें
इसे भी पढ़ें : दोनों पैर टूटे, सिर में चोट, इंडियन आइडल विजेता ICU में
इसे भी पढ़ें : रांची DMO ऑफिस में ACB की रेड
इसे भी पढ़ें : डर, रहस्य और अंत… देखें वीडियो













