spot_img
spot_img

नक्सलियों के खौफनाक इरादों पर करारी चोट…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Latehar : लातेहार में भाकपा माओवादी के खौफनाक इरादों पर जिला पुलिस ने करारी चोट की है। SP कुमार गौरव के नेतृत्व में पुलिस ने महुआडांड़ थाना क्षेत्र से पांच नक्सलियों को धर दबोचा है। ये वही चेहरे हैं जिन्होंने कुछ ही दिन पहले एक निर्दोष मुंशी की हत्या कर इलाके को दहला दिया था। गिरफ्तार नक्सलियों में सत्येंद्र यादव, सूरजभान यादव, कृष्ण यादव, राजेंद्र यादव और प्रसाद यादव शामिल है। इन सभी का सीधा नाता है नक्सली कमांडर कुंदन खरवार से, जो इस पूरे खूनी खेल का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। यहां याद दिला दें कि बीते 30 अप्रैल की रात, जब झारखंड-छत्तीसगढ़ सीमा पर बसे ओरसापाट गांव में सड़क निर्माण स्थल पर नक्सलियों ने धावा बोल दिया। हथियारों से लैस उग्रवादियों ने दो गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया और मुंशी मोहम्मद अयूब को गोलियों से भून दिया। इनका मकसद लेवी वसूली के लिए दहशत फैलाना था। गिरफ्तार नक्सलियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने लेवी के 52 हजार रुपये कैश और माओवादी पर्चे बरामद किये। मंगलवार को सभी पांच आरोपियों को जेल भेज दिया गया। वहीं बाकी फरार नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान और तेज़ किया जा चुका है।

इसे भी पढ़ें : चक्करघिन्नी फाइलें, थके एक पूर्व फौजी, और एक अफसर…

इसे भी पढ़ें : खुशियों का कारवां, बदल गया चीखों में… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : थाने की चौखट पर भागा किशोरियों का डर… जानें कैसे

इसे भी पढ़ें : झारखंड के इन छह शहरों में कल बिजली गुल, बजेंगे सायरन… जानें

इसे भी पढ़ें : BIT मेसरा की सुरक्षा को लेकर अहम बैठक

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

15 जून से इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य…

Kohramlive : आसमान में ग्रहों की चाल बदलने वाली...

ग्रेजुएट युवाओं के लिये SBI, BoB और सेंट्रल बैंक में निकली बंपर वैकेंसी…

Kohramlive : बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देख...

अफसर बनने का बेहतरीन मौका, सैलरी डेढ़ लाख तक…

Kohramlive : सेंट्रल नौकरी की चाहत रखने वाले लोगों...

संडे स्पेशलः जन्म से मृत्यु तकः डर की डोर से बंधी जिंदगी…

Kohramlive : सुबह की पहली किरण के साथ जब...

अकेलेपन की दवा बनी AI गुड़िया, बुजुर्गों की जिंदगी में घोल रही अपनापन…

Kohramlive : बढ़ती उम्र के साथ सबसे बड़ी चुनौती...