Ranchi : BIT मेसरा की परिसंपत्तियों और छात्रों की सुरक्षा से जुड़े अहम मसलों को लेकर समाहरणालय सभागार में रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में एक अहम बैठक हुई। बैठक में रांची के SDO उत्कर्ष कुमार, रूरल SP सुमित अग्रवाल, BIT मेसरा के वाइस चांसलर प्रो. इन्द्रनील मन्ना सहित अन्य प्रतिनिधि और अंचल अधिकारी कांके मौजूद थे।
बैठक में BIT द्वारा अधिग्रहित भूमि पर छात्रों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से चहारदीवारी निर्माण समेत अन्य लंबित मामलों की गहन समीक्षा की गई। वाइस चांसलर प्रो. मन्ना ने जिला प्रशासन से अपेक्षित सहयोग का आग्रह किया, जिस पर DC भजन्त्री ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुये कहा, छात्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिला प्रशासन हरसंभव मदद करेगा। DC ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुये कहा कि चिह्नित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिये यथाशीघ्र कार्ययोजना तैयार कर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाये। यह बैठक BIT मेसरा के भविष्य की सुरक्षा योजनाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।








