spot_img
spot_img
spot_img

मंत्री बोले, युवाओं को दक्ष बनायें…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री संजय प्रसाद यादव ने आज रांची के नेपाल हाउस स्थित अपने कार्यालय में नव चयनित प्रशिक्षण अधिकारियों को नियुक्ति पत्र बांटे। इस अवसर पर 12 नव चयनित प्रशिक्षण अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुये मंत्री ने उन्हें उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग ने इस बार 13 प्रशिक्षण अधिकारियों की नियुक्ति की है, जिसमें से एक अधिकारी उपस्थित नहीं हो सके थे।

मंत्री का संदेश

नव चयनित अधिकारियों को संबोधित करते हुये मंत्री यादव ने कहा कि “अब आप सरकार के अभिन्न अंग हैं, और आपका प्रमुख कर्तव्य है युवाओं को उच्च गुणवत्ता का प्रशिक्षण प्रदान करना, ताकि वे कौशल विकास के क्षेत्र में दक्ष हो सकें और रोजगार प्राप्त कर सकें। उन्होंने अधिकारियों से अपील की कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करें, ताकि युवा पीढ़ी को एक बेहतर और उज्जवल भविष्य मिल सके। कार्यक्रम के दौरान श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के सचिव जितेंद्र कुमार सिंह, नियोजन एवं प्रशिक्षण के निदेशक संजीव कुमार बेसरा, अपर सचिव नागेंद्र पासवान, उपनिदेशक प्रशिक्षण देवेंद्र प्रसाद, उपनिदेशक नियोजन निशिकांत मिश्रा, मंत्री के पीएस  पारितोष तिवारी और अमित कुमार बेसरा सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें

Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...