Ranchi : जमशेदपुर अस्पताल में हालिया दर्दनाक घटना के बाद झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कड़ा रुख अपनाते हुये कहा, “मैं डॉक्टर हूं, आंखों के सामने किसी को मरते नहीं देख सकता।” अब राज्य के सभी अस्पतालों में सुरक्षा को लेकर बड़ा बदलाव होने जा रहा है। मंत्री ने निर्देश दिये हैं कि तीन दिन के भीतर सभी मेडिकल कॉलेज, रिम्स और सदर अस्पताल भवनों की स्थिति की रिपोर्ट सौंपें, कौन-सी इमारत जर्जर है, कौन ध्वस्त की जानी चाहिये। रिपोर्ट मिलते ही तुरंत बजट जारी किया जायेगा।
मंत्री ने साफ कहा, “अब अगर सुरक्षा के कारण किसी मरीज की जान जाती है, तो उसकी जिम्मेदारी मेरी होगी। पीड़ित परिवारों से खुद मिलेंगे, और राहत कार्य युद्धस्तर पर जारी है। अब अस्पतालों में सुरक्षा, सुविधा और सम्मान प्राथमिकता होगी।






