Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुये कटकमसांडी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में 25 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कप्तान को मिली सूचना के बाद ASP (अभियान) अमित कुमार के नेतृत्व में थानेदार अनुपम प्रकाश, पेलावल ओपी प्रभारी बिट्टू रजक और पुलिस बल की संयुक्त टीम ने कटकमसांडी थाना क्षेत्र के डांढ़ गांव में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मो. रिजवान और मो. रफीक को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में दोनों के पास से करीब 12 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ।
पूछताछ में खुला सप्लायर का नाम
पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि उन्होंने ब्राउन शुगर डांढ़ गांव निवासी छोटन साव से खरीदी थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुये छोटन साव को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से करीब 13 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। इस मामले में कटकमसांडी थाना में (कांड संख्या 109/26) केस दर्ज किया गया है।
इसे भी पढ़ें : रील बनाने का शौक, पुलिस ने उतारी ‘हीरोगिरी’…
इसे भी पढ़ें : प्रेम-प्रसंग में ईर्ष्या बनी ह’त्या की वजह, ऐसे खुला राज… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने PM मोदी की खुलकर की तारीफ, क्या बोल गये… जानें
इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन ने न्योता किया स्वीकार, रथ यात्रा महोत्सव में होंगे शामिल…
इसे भी पढ़ें : तीन घंटे झाड़-फूंक में बीत गये, जिंदगी हाथ से फिसल गई…








