spot_img

हथियार का भय दिखाकर जेवर कारोबारी से 40 लाख के गहने लूटे…

Date:

spot_img
spot_img

Gumla : गुमला के पालकोट में मंगलवार की शाम अपराधियों ने बेखौफ अंदाज में एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। हथियार से लैस तीन अपराधियों ने एक जेवर कारोबारी को हथियार का भय दिखा कर उनसे करीब 40 लाख रुपये मूल्य के आभूषण लूट लिये और मोटरसाइकिल से फरार हो गये। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है, वहीं स्वर्ण व्यवसायियों के बीच डर का माहौल है।

घर पहुंचने से पहले ही घेर लिया अपराधियों ने

खबर है कि पालकोट स्थित माही ज्वेलर्स के संचालक मनीष सोनी मंगलवार शाम दुकान बंद कर आभूषणों से भरा बैग लेकर मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे। घर पहुंचने से कुछ दूरी पहले पालकोट बस्ती में मोटरसाइकिल सवार तीन अपराधियों ने उन्हें रोक लिया। इल्जाम है कि अपराधियों ने पहले डंडे से हमला कर उन्हें गिरा दिया। इसके बाद पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और बैग में रखे सभी आभूषण लेकर फरार हो गये। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद तीनों अपराधी तेजी से मोटरसाइकिल से बसिया की ओर निकल गये। घटना की सूचना मिलते ही पालकोट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अपराधियों की तलाश में अभियान शुरू कर दिया।

CCTV खंगाल रही पुलिस, कई बिंदुओं पर जांच

पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। इसके अलावा अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिये अलग-अलग स्तर पर जांच की जा रही है। पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी शुरू कर दी है। गौरतलब है कि कुछ महीने पहले जिले के घाघरा क्षेत्र में भी स्वर्ण व्यवसायी को निशाना बनाकर लूट की घटना हुई थी, जिसका अब तक खुलासा नहीं हो सका है।

इसे भी पढ़ें : धनबाद में तीन थानों को मिले नये प्रभारी…

इसे भी पढ़ें : राम मंदिर चढ़ावा चोरी कांड में बड़ा खुलासा, SIT रिपोर्ट में 70 बार चोरी के संकेत

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग SP ने अधिकारियों को दिया ये टास्क… जानें

इसे भी पढ़ें : हारपुर कांड पर विधायक का तीखा ह’मला…

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

वांगचुक बोले “मैं जीना चाहता हूं”, अब इस शर्त पर अनशन करेंगे खत्म…

Kohramlive : पर्यावरणविद और शिक्षाविद सोनम वांगचुक ने अपना...

JPSC ने मुख्य परीक्षा की स्थगित, आदेश जारी…

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने संयुक्त...

झारखंड में 10 साल बाद होगी ये परीक्षा, लाखों में आये आवेदन

Ranchi : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को लेकर...

रांची में सैकड़ों प्रदर्शनकारी सड़क पर, टूटी बैरिकेडिंग… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची में 14वीं JPSC परीक्षा में कथित...

सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव, जान लें आज का रेट

Kohramlive : वैश्विक बाजारों से मिले मजबूत संकेतों और...