spot_img

धनबाद में तीन थानों को मिले नये प्रभारी…

Date:

spot_img
spot_img

Dhanbad : धनबाद के SSP प्रभात कुमार ने तीन थाना प्रभारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। SSP कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, सभी संबंधित पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नये पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। माना जा रहा है कि यह बदलाव जिले में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने और थाना स्तर पर पुलिसिंग को अधिक प्रभावी करने के उद्देश्य से किया गया है।

पाथरडीह थाना की कमान बिट्टु कुमार को

तबादला आदेश के अनुसार, झरिया थाना में पदस्थापित JSI बिट्टु कुमार को पाथरडीह थाना का नया प्रभारी बनाया गया है। अब वे पाथरडीह क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं, अब तक पाथरडीह थाना प्रभारी रहे अंशु झा का तबादला कर उन्हें पुलिस लाइन भेज दिया गया है। वहीं, बैंक मोड़ थाना में पदस्थापित अभय कुमार को बरोरा थाना का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। बरोरा थाना प्रभारी रहे साधन कुमार को स्थानांतरित कर सोनारडीह थाना का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं, सोनारडीह थाना प्रभारी दिलीप पाल को पुलिस लाइन भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़ें : राम मंदिर चढ़ावा चोरी कांड में बड़ा खुलासा, SIT रिपोर्ट में 70 बार चोरी के संकेत

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग SP ने अधिकारियों को दिया ये टास्क… जानें

इसे भी पढ़ें : हारपुर कांड पर विधायक का तीखा ह’मला…

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार…

इसे भी पढ़ें : रील बनाने का शौक, पुलिस ने उतारी ‘हीरोगिरी’…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

वांगचुक बोले “मैं जीना चाहता हूं”, अब इस शर्त पर अनशन करेंगे खत्म…

Kohramlive : पर्यावरणविद और शिक्षाविद सोनम वांगचुक ने अपना...

JPSC ने मुख्य परीक्षा की स्थगित, आदेश जारी…

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने संयुक्त...

झारखंड में 10 साल बाद होगी ये परीक्षा, लाखों में आये आवेदन

Ranchi : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को लेकर...

रांची में सैकड़ों प्रदर्शनकारी सड़क पर, टूटी बैरिकेडिंग… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची में 14वीं JPSC परीक्षा में कथित...

सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव, जान लें आज का रेट

Kohramlive : वैश्विक बाजारों से मिले मजबूत संकेतों और...