spot_img

गैंगस्टर के दो खासमखास गुर्गे अरेस्ट, स्कॉर्पियो में घूम रहे थे…

Date:

spot_img
spot_img

Hazaribagh : गैंगस्टर राहुल दुबे गैंग के दो एक्टिव मेंबर को हजारीबाग पुलिस ने धर दबोचा। गिरफ्तार मोहित सिंह उर्फ कुणाल और भोला उर्फ ओम प्रकाश दोनों गैंगस्टर के खासमखास बताये गये। इनके पास से एक स्कॉर्पियो वाहन, एक देसी लोडेड पिस्तौल, दो जिंदा गोलियां, दो मैगजीन और दो मोबाइल फोन बरामद किये हैं। खबर है कि पुलिस कप्तान को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी स्कॉर्पियो वाहन से हथियारों के साथ गिद्दी से मांडू होते हुये हजारीबाग की ओर आ रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद बड़कागांव के SDPO के नेतृत्व में स्पेशल टीम बनाई गई। टीम ने कनकी मोड़ के समीप वाहन जांच अभियान शुरू किया।

भागने की कोशिश नाकाम, दो अपराधी दबोचे गये

पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान स्कॉर्पियो सवार लोगों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर दो लोगों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहित सिंह उर्फ कुणाल और भोला उर्फ ओम प्रकाश के रूप में की गई है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने राहुल दुबे गिरोह से जुड़े होने की बात स्वीकार की है। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह कथित तौर पर लूट, रंगदारी और इलाके में दहशत फैलाने के लिये फायरिंग जैसी घटनाओं में शामिल रहा है। जांच में पुलिस को पता चला कि मोहित सिंह के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, वह पूर्व में भी हथियार और फायरिंग से जुड़े मामलों में जेल जा चुका है और जमानत पर बाहर आने के बाद दोबारा आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय हो गया था। गिद्दी थाना में दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं और शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

इसे भी पढ़ें : हथियार का भय दिखाकर जेवर कारोबारी से 40 लाख के गहने लूटे…

इसे भी पढ़ें : धनबाद में तीन थानों को मिले नये प्रभारी…

इसे भी पढ़ें : राम मंदिर चढ़ावा चोरी कांड में बड़ा खुलासा, SIT रिपोर्ट में 70 बार चोरी के संकेत

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग SP ने अधिकारियों को दिया ये टास्क… जानें

इसे भी पढ़ें : हारपुर कांड पर विधायक का तीखा ह’मला…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

वांगचुक बोले “मैं जीना चाहता हूं”, अब इस शर्त पर अनशन करेंगे खत्म…

Kohramlive : पर्यावरणविद और शिक्षाविद सोनम वांगचुक ने अपना...

JPSC ने मुख्य परीक्षा की स्थगित, आदेश जारी…

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने संयुक्त...

झारखंड में 10 साल बाद होगी ये परीक्षा, लाखों में आये आवेदन

Ranchi : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को लेकर...

रांची में सैकड़ों प्रदर्शनकारी सड़क पर, टूटी बैरिकेडिंग… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची में 14वीं JPSC परीक्षा में कथित...

सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव, जान लें आज का रेट

Kohramlive : वैश्विक बाजारों से मिले मजबूत संकेतों और...