spot_img

तीन घंटे झाड़-फूंक में बीत गये, जिंदगी हाथ से फिसल गई…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Latehar : लातेहार के बरियातू प्रखंड के मतकोमा गांव में अंधविश्वास की कीमत एक युवक को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। घर में मौजूद पंकज गंझू को सांप ने डंस लिया। सांप के काटने के बाद पंकज की तबीयत बिगड़ने लगी और वह बेहोश हो गया, घरवालों ने अस्पताल ले जाने के बजाये झाड़-फूंक का रास्ता चुना। खबर है कि करीब तीन घंटे तक झाड़-फूंक होती रही। इस दौरान समय लगातार हाथ से निकलता रहा और जहर शरीर में फैलता गया। बीती रात परिजन आखिरकार पंकज को अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

डॉक्टर बोले, समय पर इलाज मिलता तो बच सकती थी जान

चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार ने मीडिया को बताया कि युवक को अस्पताल लाये जाने तक उसकी मौत हो चुकी थी। पूछताछ में पता चला कि सांप ने शाम में ही काट लिया था, लेकिन अस्पताल लाने के बजाय करीब तीन घंटे तक झाड़-फूंक कराई गई। डॉक्टर ने लोगों से अपील की कि सांप या किसी भी विषैले जीव के काटने पर ओझा-गुनी और झाड़-फूंक के भरोसे समय बर्बाद न करें। ऐसे मामलों में मरीज को तुरंत अस्पताल पहुंचाना सबसे जरूरी होता है, क्योंकि समय पर इलाज मिलने से जान बचने की पूरी संभावना रहती है।

जागरूकता के बावजूद कायम है अंधविश्वास

सरकार की ओर से ग्रामीण इलाकों में अंधविश्वास और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके बावजूद कई गांवों में आज भी लोग झाड़-फूंक और टोने-टोटके पर भरोसा कर बैठते हैं। मतकोमा गांव की यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि सांप के काटने पर इलाज का रास्ता अस्पताल से होकर जाता है, अंधविश्वास से नहीं। कई बार कुछ घंटों की देरी ही जिंदगी और मौत के बीच की दूरी बन जाती है।

इसे भी पढ़ें : सिया ने पहले ही प्रेमी चेतन से कर ली थी शादी, अब पुलिस जुटा रही है सबूत…

इसे भी पढ़ें : झारखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट…

इसे भी पढ़ें : वायनाड से आया भयावह वीडियो, CM ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : टैटू ने खोल दिया सिर क’टी ला’श का राज… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : बाबा बर्फानी का हिम शिवलिंग तेजी से पिघला! आराधकों में बढ़ी चिंता…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM हेमंत सोरेन ने न्योता किया स्वीकार, रथ यात्रा महोत्सव में होंगे शामिल…

Ranchi : राजधानी के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय...

सिया ने पहले ही प्रेमी चेतन से कर ली थी शादी, अब पुलिस जुटा रही है सबूत…

Kohramlive : रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत...

झारखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट…

Ranchi : झारखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो...

वायनाड से आया भयावह वीडियो, CM ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग… देखें वीडियो

Kohramlive : केरल के वायनाड में मंगलवार को लगातार...

टैटू ने खोल दिया सिर क’टी ला’श का राज… देखें वीडियो

Ranchi : 19 जून को बुण्डू थाना क्षेत्र के...