Ranchi : राजधानी के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में गुरुवार को जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी रथ यात्रा महोत्सव में शामिल होने के लिये औपचारिक रूप से न्योता दिया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को महोत्सव की तैयारियों, आयोजन की रूपरेखा और इससे जुड़ी स्थानीय जनभावनाओं से भी अवगत कराया। उन्होंने आग्रह किया कि मुख्यमंत्री उद्घाटन समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर महोत्सव की गरिमा बढ़ायें।
16 जुलाई से शुरू होगा महोत्सव
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि इस वर्ष रथ यात्रा महोत्सव का शुभारंभ 16 जुलाई से होगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुये महोत्सव के सफल आयोजन के लिये अपनी शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष एन. एन. पांडे, प्रथम सेवक (सेवायत) ठाकुर सुधांशु नाथ शाहदेव, सचिव प्रसन्न कुमार, सदस्य गोपाल उपाध्याय, नीतू देवी, कमल ठाकुर तथा सहयोगी अमरदीप कौशल शामिल थे।
इसे भी पढ़ें : तीन घंटे झाड़-फूंक में बीत गये, जिंदगी हाथ से फिसल गई…
इसे भी पढ़ें : सिया ने पहले ही प्रेमी चेतन से कर ली थी शादी, अब पुलिस जुटा रही है सबूत…
इसे भी पढ़ें : झारखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट…
इसे भी पढ़ें : वायनाड से आया भयावह वीडियो, CM ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : टैटू ने खोल दिया सिर क’टी ला’श का राज… देखें वीडियो








