spot_img

हजारीबाग SP ने अधिकारियों को दिया ये टास्क… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh : हजारीबाग पुलिस कप्तान ने जिले में क्राइम कंट्रोल और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर सख्त रुख अपनाया है। SP ने SDPO, थानेदार और थाना के सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर पुराने और नये कांडों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में लंबित मामलों के जल्द निष्पादन, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिये गये। SP ने वर्ष 2025 से पहले के लंबित मामलों के साथ-साथ वर्तमान में लंबित सभी कांडों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द निष्पादित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लंबित मामलों की नियमित समीक्षा हो और जांच प्रक्रिया को गति देकर पीड़ितों को जल्द न्याय दिलाने की दिशा में काम किया जाये।

वारंट और कुर्की-जब्ती के लिये चलेगा विशेष अभियान

सदर थाना क्षेत्र में लंबित जमानती और गैरजमानती वारंट, इश्तेहार तथा कुर्की-जब्ती के मामलों को लेकर विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। पुलिस पदाधिकारियों को फरार आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और लंबित कानूनी प्रक्रियाओं को जल्द पूरा करने को कहा गया। बैठक में निर्देश दिया गया कि प्रत्येक सोमवार को थाना स्तर पर सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर लंबित कांडों की प्रगति की समीक्षा की जाये। इससे मामलों की निगरानी बेहतर तरीके से हो सकेगी।

नशे के कारोबार पर पुलिस का फोकस

अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री करने वाले स्थानों को चिह्नित कर वहां सक्रिय लोगों की पहचान करने का निर्देश दिया गया है। पुलिस को ऐसे लोगों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई और गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को कहा गया। साइबर अपराध से जुड़े लंबित मामलों को भी प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने का निर्देश दिया गया। पुलिस अधिकारियों को साइबर अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को कहा गया। पुलिस कप्तान अमन कुमार ने थाना आने वाले आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और समय पर समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय के लिये जनसमस्याओं का त्वरित निपटारा जरूरी है। वहीं, जमीन विवाद से जुड़े लंबित मामलों को थाना दिवस में समीक्षा करने और संबंधित अंचलाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के लिये पत्राचार करने का निर्देश दिया गया। पुलिस कप्तान ने अधिकारियों से कहा कि कानून-व्यवस्था बनाये रखने और जनता को बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराने के लिये सभी स्तरों पर सक्रियता जरूरी है।

इसे भी पढ़ें : हारपुर कांड पर विधायक का तीखा ह’मला…

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार…

इसे भी पढ़ें : रील बनाने का शौक, पुलिस ने उतारी ‘हीरोगिरी’…

इसे भी पढ़ें : प्रेम-प्रसंग में ईर्ष्या बनी ह’त्या की वजह, ऐसे खुला राज… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने PM मोदी की खुलकर की तारीफ, क्या बोल गये… जानें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

गैंगस्टर के दो खासमखास गुर्गे अरेस्ट, स्कॉर्पियो में घूम रहे थे…

Hazaribagh : गैंगस्टर राहुल दुबे गैंग के दो एक्टिव...

हथियार का भय दिखाकर जेवर कारोबारी से 40 लाख के गहने लूटे…

Gumla : गुमला के पालकोट में मंगलवार की शाम अपराधियों...

धनबाद में तीन थानों को मिले नये प्रभारी…

Dhanbad : धनबाद के SSP प्रभात कुमार ने तीन...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी कांड में बड़ा खुलासा, SIT रिपोर्ट में 70 बार चोरी के संकेत

UP : श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावा गणना कक्ष...

हारपुर कांड पर विधायक का तीखा ह’मला…

Chauparan(Krishna Paswan) : चौपारण के हारपुर में हुई घटना...