Ranchi : सोशल मीडिया पर रातों-रात वायरल होने की चाह अब कई युवाओं को मुश्किल में डाल रही है। राजधानी रांची के चुटिया थाना परिसर में बिना अनुमति रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करना एक युवक को भारी पड़ गया। वीडियो पुलिस तक पहुंचा तो कार्रवाई हुई और कुछ ही घंटों में रील बनाने वाला युवक थाने के सामने बैठकर अपनी गलती की माफी मांगता नजर आया। पुलिस के अनुसार, साहिल महतो नामक युवक ने चुटिया थाना परिसर के अंदर पंजाबी गाने की धुन पर एक रील बनाई। वीडियो में वह कथित तौर पर दबंग अंदाज दिखाता नजर आया। इसके बाद उसने रील को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। मंगलवार को यह वीडियो पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा, जिसके बाद तत्काल कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस ने थाना परिसर जैसी संवेदनशील जगह पर बिना अनुमति वीडियो रिकॉर्डिंग और उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करने को गंभीरता से लिया। इसके बाद साहिल महतो को हिरासत में लिया गया।
थाने के सामने मांगी माफी
हिरासत में लिये जाने के बाद साहिल महतो ने अपनी गलती स्वीकार करते हुये माफी मांगी। पुलिस द्वारा जारी वीडियो में वह कहता है कि उस समय पुलिसकर्मी अपने काम में व्यस्त थे और उसने उसी का फायदा उठाकर थाना परिसर में प्रवेश कर रील बना ली। उसने कहा कि उससे बड़ी गलती हुई है और भविष्य में वह दोबारा ऐसी हरकत नहीं करेगा। रांची के सिटी DSP केवी रमन ने बताया कि थाना परिसर में बिना अनुमति विवादित रील बनाने के मामले में युवक को हिरासत में लिया गया था। लिखित माफीनामा देने के बाद उसे पीआर बॉन्ड (पर्सनल रिकॉग्निजेंस बॉन्ड) पर छोड़ दिया गया।![]()
इसे भी पढ़ें : प्रेम-प्रसंग में ईर्ष्या बनी ह’त्या की वजह, ऐसे खुला राज… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने PM मोदी की खुलकर की तारीफ, क्या बोल गये… जानें
इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन ने न्योता किया स्वीकार, रथ यात्रा महोत्सव में होंगे शामिल…
इसे भी पढ़ें : तीन घंटे झाड़-फूंक में बीत गये, जिंदगी हाथ से फिसल गई…
इसे भी पढ़ें : सिया ने पहले ही प्रेमी चेतन से कर ली थी शादी, अब पुलिस जुटा रही है सबूत…








