spot_img

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने PM मोदी की खुलकर की तारीफ, क्या बोल गये… जानें

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में आयोजित राजकीय भोज में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने खुले दिल से भारत की नीतियों और विकास मॉडल की सराहना की। उनकी एक टिप्पणी पर पूरा हॉल तालियों और ठहाकों से गूंज उठा। राष्ट्रपति प्रबोवो ने कहा कि वह लंबे समय से प्रधानमंत्री मोदी के राजनीतिक सफर पर नजर रखते आये हैं। उन्होंने कहा कि भारत की कई योजनाएं करोड़ों लोगों के जीवन में बदलाव लाने में सफल रही हैं और इसी वजह से इंडोनेशिया भी उनसे सीखने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने मुस्कुराते हुये कहा, “मुझे खुशी है कि आपकी योजनाओं पर कोई कॉपीराइट नहीं है। इसलिये मैं आपकी कई योजनाओं की कॉपी करता हूं। जो अच्छा है, उसे अपनाने में हमें बिल्कुल संकोच नहीं है।” उनकी यह बात सुनकर प्रधानमंत्री मोदी समेत समारोह में मौजूद सभी अतिथि मुस्कुरा उठे और पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा।

भारत से सीखने की खुलकर की वकालत

राष्ट्रपति प्रबोवो ने कहा कि भारत और इंडोनेशिया दोनों ही बड़ी आबादी, कृषि आधारित अर्थव्यवस्था और प्राकृतिक आपदाओं जैसी समान चुनौतियों का सामना करते हैं। इसके बावजूद भारत ने विकास की दिशा में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में इंडोनेशिया का एक प्रतिनिधिमंडल दो से तीन सप्ताह के अध्ययन दौरे पर भारत आया था। इस दौरान भारतीय कृषि तकनीकों, विशेषकर शुष्क भूमि को दोबारा उपजाऊ बनाने और परमाकल्चर जैसे मॉडलों का अध्ययन किया गया। उन्होंने कहा, “हमें भारत से बहुत कुछ सीखना है और सीखने में हमें कोई झिझक नहीं है।”

तीन दिवसीय दौरे में मजबूत हुये रिश्ते

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिंद-प्रशांत मिशन के तहत तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर इंडोनेशिया पहुंचे हैं। सोमवार को जकार्ता पहुंचने पर राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मंगलवार को दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण द्विपक्षीय समझौतों पर सहमति बनी। इसी दौरान प्रधानमंत्री मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘बिंतांग आदिपूर्णा ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया’ से भी सम्मानित किया गया।

indonesia president praises pm modi says i copy many of your schemes

इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन ने न्योता किया स्वीकार, रथ यात्रा महोत्सव में होंगे शामिल…

इसे भी पढ़ें : तीन घंटे झाड़-फूंक में बीत गये, जिंदगी हाथ से फिसल गई…

इसे भी पढ़ें : सिया ने पहले ही प्रेमी चेतन से कर ली थी शादी, अब पुलिस जुटा रही है सबूत…

इसे भी पढ़ें : झारखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट…

इसे भी पढ़ें : वायनाड से आया भयावह वीडियो, CM ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

आसमान की राह अब धनबाद से, झारखंड ने उड़ान का नया दरवाजा खोला…

Ranchi : कभी धनबाद की पहचान कोयले की कालिख...

वांगचुक बोले “मैं जीना चाहता हूं”, अब इस शर्त पर अनशन करेंगे खत्म…

Kohramlive : पर्यावरणविद और शिक्षाविद सोनम वांगचुक ने अपना...

JPSC ने मुख्य परीक्षा की स्थगित, आदेश जारी…

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने संयुक्त...

झारखंड में 10 साल बाद होगी ये परीक्षा, लाखों में आये आवेदन

Ranchi : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को लेकर...

रांची में सैकड़ों प्रदर्शनकारी सड़क पर, टूटी बैरिकेडिंग… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची में 14वीं JPSC परीक्षा में कथित...