Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र में युवती की संदिग्ध मौत के मामले का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। करीब एक महीने की जांच, तकनीकी विश्लेषण और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, शुरूआती जांच में सामने आया है कि वारदात के पीछे प्रेम-प्रसंग से उपजी आपसी ईर्ष्या मुख्य वजह थी। बीते 31 मई को सूचना मिली थी कि केतारी बगान, घाट रोड स्थित एक किराये के मकान में रहने वाली रानी कुमारी उर्फ पूजा कुमारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बिस्तर पर पड़ा है। सूचना के बाद चुटिया थाना में पहले यूडी (अप्राकृतिक मृत्यु) का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अनुसंधान के दौरान पता चला कि युवती की मौत प्राकृतिक नहीं थी। रिपोर्ट में गंभीर चोट और गले पर दबाव डालने से दम घुटने के कारण मौत होने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामले को हत्या में परिवर्तित कर चुटिया थाना कांड संख्या 101/26 दर्ज किया।
तकनीकी जांच से आरोपी तक पहुंची पुलिस
रांची पुलिस कप्तान के निर्देश पर सिटी SP के मार्गदर्शन और सीनियर सिटी DSP केवी रमण के नेतृत्व में स्पेशल टीम बनाई गई। पुलिस ने तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों, वैज्ञानिक अनुसंधान तथा गुप्त सूचना के आधार पर संदेही गुनहगार राहुल कुमार गुप्ता को उठा लिया। पूछताछ में वह टूट गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया। अनुसंधान के दौरान पुलिस के अनुसार यह तथ्य सामने आया कि आरोपी और मृतका के बीच प्रेम-प्रसंग से जुड़े विवाद और आपसी ईर्ष्या के कारण यह वारदात हुई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक स्क्रीन टच मोबाइल फोन बरामद कर जब्त किया है, जिसकी भी जांच की जा रही है। इस मामले के खुलासे में चुटिया के थानेदार पूनम कुजूर, SI भवेश कुमार, मुकेश कुमार कुशवाहा, जितेंद्र मिश्रा तथा चुटिया थाना के सशस्त्र बल की सराहनीय भूमिका रही।
प्रेम-प्रसंग में ईर्ष्या बनी ह’त्या की वजह, ऐसे खुला राज… देखें वीडियो #Ranchi #Jharkhand #RanchiNews #CrimeNews #LoveAffair #KohramLive pic.twitter.com/4FvxKLV3gg
— KohramLive (@KohramLive) July 7, 2026
इसे भी पढ़ें : इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने PM मोदी की खुलकर की तारीफ, क्या बोल गये… जानें
इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन ने न्योता किया स्वीकार, रथ यात्रा महोत्सव में होंगे शामिल…
इसे भी पढ़ें : तीन घंटे झाड़-फूंक में बीत गये, जिंदगी हाथ से फिसल गई…
इसे भी पढ़ें : सिया ने पहले ही प्रेमी चेतन से कर ली थी शादी, अब पुलिस जुटा रही है सबूत…
इसे भी पढ़ें : झारखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट…








