Ranchi : रांची-रामगढ़ मार्ग पर बुधवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब चुटूपालु स्थित पुन्दाग टोल प्लाजा के पास एक चलती कार अचानक आग की लपटों में घिर गई। कुछ ही मिनटों में कार आग का गोला बन गई, लेकिन चालक की सूझबूझ ने पांच लोगों की जान बचा ली। आज दोपहर कार रामगढ़ से रांची की ओर आ रही थी और उसमें चालक समेत पांच लोग सवार थे। टोल प्लाजा के पास पहुंचते ही वाहन से धुआं निकलता दिखाई दिया। कार से धुआं उठता देख चालक ने तुरंत खतरे को भांप लिया। उसने बिना समय गंवाये गाड़ी को सड़क किनारे लगाने की कोशिश की और कार में बैठे सभी लोगों को तुरंत बाहर निकलने को कहा। कुछ ही सेकंड में सभी यात्री सुरक्षित बाहर आ गये। इसके बाद चालक भी जान बचाकर वाहन से दूर हट गया।
देखते ही देखते आग की लपटों में घिर गई कार
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यात्रियों के बाहर निकलते ही आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं और वाहन धू-धू कर जलने लगा। हाईवे से गुजर रहे लोग कुछ देर के लिये रुक गये और दूर खड़े होकर आग की भयावह तस्वीर देखते रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर चालक समय रहते वाहन नहीं रोकता और यात्रियों को बाहर नहीं निकालता तो बड़ा हादसा हो सकता था। सौभाग्य से सभी पांच लोग सुरक्षित बाहर निकल गये और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
इसे भी पढ़ें : बड़ी वारदात की फिराक में था, पुलिस ने रास्ते में ही दबोचा…
इसे भी पढ़ें : झारखंड के कलाकारों को अब हर महीने मिलेगी 4 हजार रुपये पेंशन…
इसे भी पढ़ें : घूस लेते ही धरा गया यह अफसर…
इसे भी पढ़ें : अब डिजिटल नक्शे पर नजर आयेगा झारखंड का हर शहर…
इसे भी पढ़ें : अब खुद DGP सुनेंगी पुलिसकर्मियों की फरियाद… जानें












