- पंकज पवार को अगले 5 वर्षों के लिए कंपनी का मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया गया
- मुकेश अंबानी जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड के चेयरमैन बने रहेंगे।
Kohramlive desk : जाने -माने उद्योगपति मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी अब रिलायसं जियो इनफोकॉम लिमिटेड के चेयरमैन बन गए हैं। 27 जून को हुई बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग में उनके नाम पर मुहर लगी। इससे पहले आकाश अंबानी बोर्ड में डायरेक्टर के पद पर कार्यरत थे। मंगलवार को स्टॉक एक्सचेंज में कंपनी की तरफ से की गई फाइलिंग में यह बात सामने आई।
अर्थशास्त्र में स्नातक हैं आकाश अंबानी
ब्राउन यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में स्नातक आकाश अंबानी से पहले उनके पिता मुकेश अंबानी कंपनी के चेयरमैन के नाते काम देख रहे थे। मुकेश अंबानी का चेयरमैन पद से उनका इस्तीफा भी बोर्ड ने स्वीकार कर लिया है। इस नियुक्ति को नई पीढ़ी को नेतृत्व सौंपने के तौर पर देखा जा रहा है। मुकेश अंबानी जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड के चेयरमैन बने रहेंगे। जियो के 4जी इको सिस्टम को खड़ा करने का श्रेय एक हद तक आकाश अंबानी को जाता है। 2020 में दुनिया भर की बड़ी टेक कंपनियों ने जियो में निवेश किया था, वैश्विक निवेश को भारत लाने में भी आकाश ने खूब मेहनत की थी।
पंकज पवार 65 साल के लिए मैनेजिंग डायरेक्टर
एक और बड़ा बदलाव करते हुए रिलायंस जियो इनफोकॉम लिमिटेड ने पंकज पवार को अगले 5 वर्षों के लिए कंपनी का मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया है। एडिशनल डायरेक्टर रामिंदर सिंह गुजराल और के.वी. चौधरी अब स्वतंत्र निदेशकों को तौर पर काम देखेंगे। उनकी नियुक्ति भी 5 वर्षों के लिए प्रभावी होगी। शेयरधारकों के अनुमोदन के बाद ही यह नियुक्तियां मान्य होंगी।
इसे भी पढ़ें : बीबी को कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट, देखें…
इसे भी पढ़ें : नई नवेली दुल्हन को पिला दिया गया जहर… देखें
इसे भी पढ़ें : पति और देवरानी ने खोला हैवानियत का राज
इसे भी पढ़ें : जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली पूजा की मौत, गुस्साए लोगों ने नर्सिंग होम फूंका
इसे भी पढ़ें :रांची के कुणाल ने गाड़ा वियतनाम में योग का झंडा… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :Happy Father’s Day : बाहर से सख्त, अंदर से नरम… यही हैं पापा
इसे भी पढ़ें :प्रतिशोध का नतीजा है भाई-बहन का Bru*tal Mu*rder… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :शांति का दीया जला, संवर गया अपना शहर… देखें वीडियो












