spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

शांति का दीया जला, संवर गया अपना शहर… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi (Pawan Thakur/Sanjay Kapardar) : एक अंजान सा डर सबके चेहरे पर झलक रहा था। सहमे-सहमे थे लोग। अलबर्ट एक्का चौक से लेकर सुजाता चौक तक रैफ के जवानों का पहरा था। बॉडी प्रोटेक्टर पहने जवानों की मुस्तैदी यह जता रही थी कि आज भाई-भाई को आपस में भिड़ने नहीं देना है। दिलो-दिमाग में जो खरोंच आई है, उसे सदा के लिए मिटा देना है। दुकानें खुली थी, भीड़-भाड़ कम थे। लोगों की आवाजाही भी आज कम दिखी। धार्मिक स्थलों पर पहरेदारी बढ़ा दी गई थी। ड्रोन का भी सहारा लिया जा रहा था। शहर भर में लगे सीसीटीवी के फुटेज को लगातार निहार रहे थे सिटी कंट्रोल में बैठे छोटे-बड़े पुलिस अधिकारी। इस काम में अलग से 25 पुलिसकर्मियों को लगाया गया था।

मेन रोड में रैफ, सैप, जैप, आईआरबी, एसआरबी और जिला पुलिस बल की धमक के आगे शोर थम सा गया था।
बाहर से आया एक मुसाफिर यह नजारा देख चौंक पड़ा। उसने कहा… नौ दिन पहले ही कुछ काम से इस शहर से बाहर गया था। तब सबकुछ ठीक-ठाक था। गुजरे सात दिनों में किसकी बुरी नजर लग गई कि चारों तरफ फोर्स ही फोर्स दिखाई पड़ रहे हैं। मतलब कुछ गड़बड़ जरूर है। फोन, टीवी से कोसों दूर रहने वाले इस शख्स ने बताया कि घर के लोगों ने भी ऐसा कुछ नहीं बताया। केवल इतना कहा कि चारो तरफ शांति का दीया जल चुका है। अब चिंता की कोई बात नहीं। पुलिस मुख्यालय की तरफ से अतिरिक्त तीन हजार जवान रांची पुलिस को उपलब्ध कराये गये हैं। वहीं रैफ की कंपनी बुलाई गई है। दंगा रोकने में रैफ को माहिर माना गया है। वहीं, 7 आईपीएस, 6 डीएसपी, 10 इंस्पेक्टर और 60 दारोगा भी अलग से मिले हैं।

राजधानी की सुरक्षा की कमान रांची प्रक्षेत्र के डीआईजी अनीश गुप्ता, सीनियर एसपी सुरेंद्र कुमार झा और सिटी एसपी अंशुमन कुमार को सौंपी गई है। रांची के डीसी छवि रंजन पूरे अलर्ट मोड में हैं। पल-पल की जानकारी ली जा रही थी। सेंसेटिव कुछ इलाकों में बैरिकेडिंग कर दी गई थी। वाटर कैनन, टीयर गैस, रबर बुलेट और अन्य जरूरी तमाम गाड़ियां शहर में दिखाई पड़ी। फायर ब्रिगेड को भी बुला लिया गया था। सरकारी अस्पतालों को भी अलर्ट कर दिया गया था। सुरक्षा का पूरा तगड़ा इंतजाम किया गया था। रांची पुलिस को यह चिंता सता रही थी कि आज जुम्मा है, न जाने फिर से उपद्रवी मौका का फायदा न उठा लें। कड़ी सुरक्षा के बीच आज जुम्मे की नमाज पढ़ी गई। नमाज के बाद लोग अपने-अपने घर की ओर चले गये। जुमे की नमाज को लेकर कई रूट को डायवर्ट कर दिया गया था। नमाज के समय सर्जना चौक तक ही गाड़ियों को आने दिया गया। वहीं डोरंडा की तरफ से आने वाली गाड़ियों को सुजाता चौक से मुंडा चौक की ओर डायवर्ट कर दिया गया।

अंजुमन इस्लामियां रांची ने आवाम से अपील की थी कि लोग अपने-अपने इलाकों में ही जुम्मे की नमाज अदा करें और अपने-अपने बच्चों को घरों में ही रखने की कोशिश करें। अमन चैन पसंद कई मौलाना ने कहा कि आपसी प्रेम और भाईचारा में बड़े सुकून से जुम्मे की नमाज अदा की गई। वहीं मेन रोड में मुस्तैद सिटी एसपी अंशुमन कुमार ने मीडिया से कहा कि लोग-बाग को अब डरने की जरूरत नहीं। प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। गड़बड़ करने वाले बख्शे नहीं जायेंगे।

इसे भी पढ़ें : अमन के इस शहर में कहां से आये पत्थर, कैसे रोई पुलिस… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : Agnipath Scheme को लेकर बड़ा ऐलान, सुनें क्या बोले एयरफोर्स चीफ…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षक आत्महत्या मामले में बड़ा एक्शन, BSA शालिनी गिरफ्तार…

Bihar : शिक्षक आत्महत्या मामले में लंबे समय से...

RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने का प्रयास, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात…

Ranchi : राजधानी रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक...

NEET परीक्षा से पहले Telegram बैन, हाईकोर्ट पहुंची कंपनी…

Delhi : नीट यूजी परीक्षा को लेकर टेलीग्राम और...