Giridih : महज दो लाख रुपये और एक बाइक नहीं मिलने पर नवविवाहिता निसारा खातून को जहर देकर मार डाला गया। यह इल्जाम मारी गई निसारा खातून के पिता अब्बास मिया का है। करीब 45 दिन पहले निकाह करने वाली निसारा को दहेज के लिए खूब सताया जाता था। शादी के चंद दिन बाद ही यह हाल था। यह मामला पंचायत तक भी पहुंचा था। कोई ठोस नतीजा नहीं निकलने पर खतरनाक अंजाम सामने आया, जिसका डर पहले से था। वहीं पति मो जाबिर मिया का कहना है कि निशारा ने खुद जहर खाकर सुसाइड कर लिया। यह घटना गिरिडीह के धनवार थाना क्षेत्र के रजगडहा की है। मृतका निसारा के पिता अब्बास मिया ने पुलिस को दिये अपने बयान में बताया है कि करीब 45 दिन पहले इस्लामिक रिती रिवाज से मो जाबिर मिया से उनकी बेटी का निकाह हुआ था। निकाह के कुछ दिन बाद से ही उनकी बेटी से बोला गया कि अपने मायके से 2 लाख रुपये और एक बाइक की कीमत मांग कर लाओ। लाचारी और बेबसी जताने पर उनकी बेटी को सताने, रुलाने और टॉर्चर करने का सिलसिला शुरू हो गया।
मो. जाबिर मिया का घर उसी गांव में है। माली हालत ठीक नहीं रहने के कारण वह अपने दामाद के मन की मुराद पूरी नहीं कर सके। पिता ने बताया कि बेटी की शादी के बाद वह मजदूरी करने कोलकाता चले गये थे। इस बीच रविवार की रात उन्हें सूचना मिली कि बेटी निसारा ने जहर खा लिया है। भागे-भागे वह अपनी बेटी के ससुराल पहुंचे। इधर ससुराल आने के बाद उन्हें आसपास के कुछ लोगों से पता चला कि रुपये और बाइक की खातिर निसारा को खूब टॉर्चर किया जाता था। मांगे पूरे नहीं होने पर उसे जहर देकर मार डाला गया। पिता के बयान पर धनवार थाना में दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।
इसे भी पढ़ें : इम्पलॉई ने सॉन्ग लिखकर दिया इस्तीफा, पढ़कर लोगों की उड़ गई नींद
इसे भी पढ़ें : भूल गए अकाउंट का Password ! तो Google करेगा मदद, जानें कैसे
इसे भी पढ़ें : महिलाओं ने किया S*ex Strike का ऐलान, जाने क्यों…
इसे भी पढ़ें : OMG! इतना महंगा Condom… इतने में तो हो जाती है डिलिवरी
इसे भी पढ़ें : सरकार ने गोलगप्पे पर लगाया प्रतिबंध, जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : सफेद रंग में टीवी की बहुओं का ट्रेडिशनल लुक है कमाल, आप भी करें फॉलो
इसे भी पढ़ें : ग्राहक ध्यान दें : PNB में आपका है अकाउंट, तो होगा बड़ा फायदा, जानें क्या…
इसे भी पढ़ें : इम्पलॉई ने सॉन्ग लिखकर दिया इस्तीफा, पढ़कर लोगों की उड़ गई नींद




