spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

पति और देवरानी ने खोला हैवानियत का राज

Date:

spot_img
spot_img

शक्ति हासिल करने की चाह में सगी बहन की चढ़ाई बलि

Garhwa (Nityanand Dubey) : तंत्र-मंत्र और साधना की शक्ति हासिल करने के इरादे से सगी बहन गुड़िया देवी की बलि चढ़ा देने की गुनाहगार उसकी बहन और बहनोई को गिरफ्तार कर लिया गया है। बहन ललिता देवी और बहनोई दिनेश उरांव ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने ऐसा क्यों और किसके कहने पर किया इस बिंदु जांच कर रही है। वहीं जिस पड़ोसी के घर में गुड़िया की बलि चढ़ाई गई उस घर के मालिक राम शरण को भी पकड़ लिया गया है। गुड़िया की जीव काट ली गई थी और उसका अंतड़ी और यूटरस पेशाब के रास्ते बेरहमी से खींच लिया गया था। गुड़िया की बलि उसके पति मुन्ना उरांव के सामने दी गई थी। पुलिस ने पति को भी अरेस्ट कर लिया है। वहीं मौका-ए-वारदात पर मौजूद गुनाहगारों का साथ देने वाले सुरजी कुंवर, कुंदन उरांव और सूरज उरांव को भी उठा कर थाना लाया गया है। वहीं पुलिस सूत्रों का कहना है कि गिरफ्तार लोगों में पुलिस को दिये अपने बयान में खुलासा किया है कि ललिता औऱ उसका पति घर बनाना चाहते थे। गुड़िया घर बनाने में कांटा बनी हुई थी। जिस कारण एक साजिश के तहत उसकी हत्या कर दी गई।

इस कांड की चश्मदीद गवाह देवरानी उषा देवी ने पुलिस के सामने खुलासा किया है कि यह सब कुछ उसकी आंखों के सामने हुआ। वह पड़ोसी रामशरण उरांव के घर नहीं जा रही थी, लेकिन उसकी जेठानी गुड़िया देवी जबरन उसे और उसके पति शंभू उरांव को भी ले गयी। वहां जाने पर उसकी जेठानी खेलने लगी और उस पर भी खेलने के लिये जोर दिया गया। जब उसने कहा कि उसे कोई भूत प्रेत नहीं लगा है तो उसकी जेठानी ने उसे बांस के डंटे से मारा। उसे इतना मारा गया कि वह बेहोश हो गई। जब होश में आई तो देखा कि उसकी जेठानी के जीभ को बाहर खींचकर निकाला और काट दिया। पेशाब के रास्ते में हाथ डालकर अंतड़ी और युटेरस भी बाहर निकाल दिया। जेठानी तड़प-तड़प कर मर गई। उसे बलि चढ़ा दिया गया। दिखावे के लिये जेठानी को रंका ले गये और जला दिया। उषा देवी का इल्जाम है कि जब उसने जोरदार विरोध किया तो उसे भी खूब मारा पीटा गया। उसने किसी तरह अपनी जान बचाई। वहीं उषा ने कहा कि जेठ मुन्ना उरांव के सामने ही उनकी पत्नी गुड़िया की बलि चढ़ा दी गई।

पति मुन्ना उरांव ने कल बताया था कि उसके पड़ोसी रामशरण उरांव उर्फ गोटा के घर पर एक हफ्ता पहले दिलेली गांव में रहने वाले उसके साढ़ू दिनेश उरांव और उसकी पत्नी ललिता देवी दोनों आये थे। इसी दौरान तंत्र मंत्र के लिए ललिता ने अपनी बहन गुड़िया देवी और बहनोई मुन्ना उरांव को सपरिवार रामशरण उरांव उर्फ गोटा के घर पर बुलाया। तीन-चार दिन लगातार तंत्र मंत्र साधना करने के बाद बीते मंगलवार की सुबह सास, पति, देवर और देवरानी के आंखों के सामने बहन और बहनोई आदि ने मिलकर गुड़िया देवी की जीभ काट दी। इतने में मन नहीं भरा तो उसके प्राइवेट पार्ट से अंतड़ी खींच ली गई। बाद में उसकी सगी बहन मर गई गुड़िया को लेकर अपने मायके रंका चली गई। वहां उसे जला दिया। इस वारदात के बाद से गांव में दहशत है। एसडीपीओ प्रमोद केसरी और थानेदार योगेन्द्र कुमार की देखरेख में ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : इम्पलॉई ने सॉन्ग लिखकर दिया इस्तीफा, पढ़कर लोगों की उड़ गई नींद

इसे भी पढ़ें : भूल गए अकाउंट का Password ! तो Google करेगा मदद, जानें कैसे

इसे भी पढ़ें : महिलाओं ने किया S*ex Strike का ऐलान, जाने क्यों…

इसे भी पढ़ें :  OMG! इतना महंगा Condom… इतने में तो हो जाती है डिलिवरी

इसे भी पढ़ें : सरकार ने गोलगप्‍पे पर लगाया प्रतिबंध, जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : सफेद रंग में टीवी की बहुओं का ट्रेडिशनल लुक है कमाल, आप भी करें फॉलो

इसे भी पढ़ें : ग्राहक ध्यान दें : PNB में आपका है अकाउंट, तो होगा बड़ा फायदा, जानें क्या… 

इसे भी पढ़ें : इम्पलॉई ने सॉन्ग लिखकर दिया इस्तीफा, पढ़कर लोगों की उड़ गई नींद

इसे भी पढ़ें :

एक्सपर्ट बोले, अपनी भाषा, अपनी संस्कृति ही बने झारखंडी सिनेमा की पहचान…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां बहुत हैं,...

झारखंड विधानसभा घेराव में शामिल हुई केंद्रीय सरना समिति…

Ranchi : झारखंड में JPSC, JSSC, CGL परीक्षाओं में...

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक्सपर्ट बोले, अपनी भाषा, अपनी संस्कृति ही बने झारखंडी सिनेमा की पहचान…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां बहुत हैं,...

झारखंड विधानसभा घेराव में शामिल हुई केंद्रीय सरना समिति…

Ranchi : झारखंड में JPSC, JSSC, CGL परीक्षाओं में...

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...