spot_img
spot_img

ऐसे बढ़ेंगे आपके YOUTUBE सब्सक्राइबर्स… जानें तरीका

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : 4G कनेक्टिविटी आने के बाद से ही ऑनलाइन स्ट्रीमिंग और वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म में बूम देखने को मिला है। इसके बाद Youtube पर कई लोगों ने अपना टेलेंट दिखा पूरे देश में अपनी पहचान बनायी हैं। अब Youtube को क्रिएटर्स फुल टाइम एंप्लॉयमेंट की तरह यूज करने लगे हैं। Youtube ने भी लोगों को एक ऐसा प्लेटफ़ॉर्म उपलब्ध कराया है जिसपर वह अपना टेलेंट दिखा सकते हैं। जिससे लोगों को अच्छी कमाई भी होती है।

सही कंटेंट का चुनाव

अगर यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइबर्स और इंगेजमेंट बढ़ाना चाहते है तो इसके लिए हमेशा सही कंटेंट का चुनाव करना चाहिए। वीडियो के लिए ऐसा विषय चुनें, जो ट्रेंड में हो, जिसे लोग सुनना और देखना पसंद करें। टॉपिक लोगों की परेशानी से जुड़ा हो या लोगों का मनोरंजन कर सके, तो यूजर्स ऐसे कंटेंट को देखना ज्यादा पसंद करते हैं।
YouTube Live
ये भी कोशिश करनी है कि समय-समय पर लोगों के साथ लाइव जुड़ें, उनसे बातें करें, उनके कमेंट लें और उनका जवाब दें। ऐसा करने से लोग आपसे सीधे तौर पर जुड़ पाएंगे, और ये ट्रिक आपको यूट्यूब पर सब्सक्राइबर्स बढ़ाने में भी मदद करेगी।

व्यूअर्स से बात करें

कंटेंट चुनाव और फीडबैक के लिए यूजर्स से बात भी की जा सकती हैं। इसके लिए सबसे सही जरिया होता है कमेंट बॉक्स। वीडियो पर अपने व्यूअर्स की राय और फीडबैक जरूर लेनी चाहिए। इससे अगली वीडियो बनाने और कंटेंट का चुनाव करने में मदद मिलेगी, साथ ही व्यूअर्स की पसंद के हिसाब से अपने कंटेंट में बदलाव भी कर सकते हैं। व्यूअर्स के कमेंट का जबाव भी जरूर दें, इससे व्यूअर्स और आपके बीच का रिलेशन मजबूत होता है।

YouTube Shorts का इस्तेमाल करें

आजकल शॉर्ट वीडियो का बेहद पसंद किया जा रहा है। यूट्यूब शॉर्ट्स से भी शुरुआत कर सकते हैं। शॉर्ट्स वीडियो को देखने वालों की संख्या करोड़ों में है और इसे बनाने में भी कम समय लगता है। यूट्यूब शॉर्ट्स की मदद से नए व्यूअर्स तक पहुंच बना सकते हैं। यूट्यूब शॉर्ट्स के लिए यूट्यूब पर कई क्रिएटर्स टूल्स भी उपलब्ध हैं, जिसकी मदद से आसानी से वीडियो को एडिट भी कर सकते हैं।
अन्य से कोलैबोरेट करें
अन्य यूट्यूबर से कोलैबोरेट करने से दोनों यूट्यूबर को फायदा होता है। इससे दोनों क्रिएटर्स के सब्सक्राइबर्स तेजी से बढ़ते हैं। एक अच्छे टॉपिक का चुनाव करना है और उसे अन्य यूट्यूबर से कोलैबोरेट करके यूनिक तरीके से लोगों तक पहुंचाना है, ताकि व्यूअर्स को आपकी वीडियो एंगेजिंग लगे और वे आपसे जुड़ सकें।

क्वालिटी और इफेक्ट्स

वीडियो की क्वालिटी और उसकी एडिटिंग बेहद मायने रखती है। जब एक अच्छे विषय को यूट्यूब वीडियो के लिए चुन चुकें हैं, तो अब आपको अपने वीडियो की क्वालिटी और इफेक्ट्स पर भी ध्यान देना है। वीडियो को एक अच्छे कैमरा क्वालिटी वाले मोबाइल या कैमरे से शूट करें, ताकि आपको वीडियो क्वालिटी अच्छी मिल सके। वहीं, वीडियो में एडीटिंग के समय अच्छे इफेक्ट्स का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें : सांप ने डंसा छउवा को, जादू टोना में भयानक अंत…राजधानी के सोनाहातू में ट्रिपल मर्डर… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : चाहत और नफरत का नतीजा है खूंटी का ट्रिपल मर्डर…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CCTV में कैद हो गया यह भयानक मंजर…

Kohramlive : महाराष्ट्र के परभणी जिले के यशवाड़ी गांव...

राज खुलने के डर से मां ने मासूम बेटे को म’रवा दिया…

UP : मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज...

झारखंड जगुआर में लगा विशेष योग शिविर…

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…

Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और...

TMC को बड़ा झटका! 440 करोड़ रुपये वाले 3 बैंक खाते फ्रीज…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में TMC (तृणमूल कांग्रेस)...