Chauparan(Krishna Paswan) : चौपारण के हारपुर में हुई घटना को लेकर स्थानीय विधायक मनोज कुमार यादव ने गहरा शोक व्यक्त करते हुये इसे बेहद दुखद और निंदनीय बताया है। उन्होंने कहा कि इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाना चाहिये। विधायक ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और त्वरित जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाये और उनके खिलाफ कानून के तहत कठोर कार्रवाई हो, ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी वारदात करने का दुस्साहस न कर सके।
कानून का खौफ दिखना चाहिये
विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि समाज में कानून का भय कायम रहना जरूरी है। अपराधियों को ऐसी सजा मिलनी चाहिये, जो दूसरों के लिये भी कड़ा संदेश बने और पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। विधायक ने इस मामले को लेकर सत्ताधारी दल पर भी हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि संवेदनशील घटना पर गंभीरता से काम करने के बजाय सत्ता पक्ष केवल राजनीतिक नौटंकी कर रहा है। उनके अनुसार, ऐसे समय में राजनीति नहीं, बल्कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने की जरूरत है।

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार…
इसे भी पढ़ें : रील बनाने का शौक, पुलिस ने उतारी ‘हीरोगिरी’…
इसे भी पढ़ें : प्रेम-प्रसंग में ईर्ष्या बनी ह’त्या की वजह, ऐसे खुला राज… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने PM मोदी की खुलकर की तारीफ, क्या बोल गये… जानें
इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन ने न्योता किया स्वीकार, रथ यात्रा महोत्सव में होंगे शामिल…








