कोहराम लाइव डेस्क: कब किसकी जिंदगी में कौन गुरु के रूप में शामिल हो जाए और तकदीर के रुख को नई दिशा दे दे, यह कोई नहीं जानता। कहा जाता है कि बड़े भाग्य और संयोग से जिंदगी को राह दिखाने वाले गुरु का सान्निघ्य मिलता है। सच्चे गुरु की शरण में अंधेरे का वजूद मिट जाता है और रोशनी की नयी धार में जिंदगी की गाड़ी कामयाबी की राह पर सरपट दौड़ने लगती है। जी हां, हम बात कर रहे हैं आज के जाने-माने पंजाबी सिंगर Jassi Gill की। उनके गायन के टैलेंट को पहचानने वाला नरेंद्र धीमान जैसा Music Teacher मिला, जिसकी ट्रेनिंग ने जस्सी को आज का पॉपुलर सिंगर बना दिया। उनकी तकदीर को बदल दिया। आइए, जानते हैं Jassi के बचपन से लेकर आज तक के सफर को।
इसे भी पढ़ें :Agriculture को बनाया करियर,स्पेशल कोर्स से मिला फायदा
लुधियाना के हैं Jassi
Jassi Gill एक प्रसिद्ध सिंगर, मॉडल और एक्टर हैं जो हाल ही में चर्चा में रहे हैं। उनका जन्म लुधियाना में 26 नवंबर, 1988 को हुआ था। साल 2011 में, Jassi Gill ने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत की और अपना पहला डेब्यू एल्बम बैचमेट नाम से लांच किया। उन्होंने मिस्टर एंड मिसेस 420 नाम की फिल्म से अपना एक्टिंग करियर शुरू किया।
इसे भी पढ़ें : बैग बनाते-बनाते खड़ी कर दी सालाना 200 करोड़ टर्नओवर की कंपनी
संत ईशर सिंह मेमोरियल स्कूल में शुरुआती पढ़ाई
Jassi Gill ने अपनी शुरुआती पढ़ाई संत ईशर सिंह मेमोरियल स्कूल से की है। उसके बाद उन्होंने अपनी आगे की पढ़ाई के लिए गोबिंदगढ़ कॉलेज में दाखिला लिया। इसी कॉलेज में उनकी मुलाकात म्यूजिक टीचर नरेंद्र धीमान से हुई। नरेंद्र धीमान ने जस्सी के अंदर के टेलेंट को पहचान लिया और उनकी ट्रेनिंग शुरू कर दी। जस्सी को म्यूजिक में करियर बनाने में नरेंद्र धीमान का अहम योगदान रहा। नरेंद्र की ट्रेनिंग का ही यह नतीजा था कि जस्सी पंजाब यूथ फेस्टिवल में लगातार 4 साल तक पहला स्थान पाते रहे।
इसे भी पढ़ें : Himachal की पहाड़ियों में बस्ती है सभ्यता और संस्कृति
2011 में आया पहला एलबम
Jassi का पहला एलबम बैचमेट था जो कि 2011 में लांच किया गया था। इसके अलावा, जस्सी ने 2013 में ‘बैचमेट 2’ नाम से अपना दूसरा म्यूजिक एल्बम लांच किया। यह म्यूजिक एल्बम एक बहुत बड़ी हिट थी, जिसके बाद वे काफी लोकप्रिय हो गए। इस एल्बम का गीत लेंसर एक मेगा हिट था। 2014 में, अपने तीसरे म्यूजिक एल्बम रीप्ले के बाद, उन्होंने गबरू, बॉर्नविटा और जंप 2 भांगड़ा सहित कई अन्य पापुलर गाने लांच किए।
इसे भी पढ़ें : ये तीन Mandir मिलकर करते हैं अद्भुत त्रिभुज का निर्माण
60 मिलियन YouTube व्यूज
वर्ष 2017 में लांच किए गए उनके ट्रैक नखरे को 60 मिलियन YouTube व्यूज मिले हैं। उन्होंने दिलदारियां, दिल विल प्यार व्यार, मुंडियां तो बचके रहीं और सरगी जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया है। जस्सी को मिस्टर एंड मिसेज 420 में उनके शानदार अभिनय के लिए पीटीसी पंजाबी फिल्मफेयर अवार्ड से बेस्ट डेब्यू के लिए सम्मानित किया गया।
इसे भी पढ़ें : सुमद्र में ही बना दिया तैरता हुआ गांव, लोग यहां Zameen पर नहीं रखते पांव















