spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

रिक्शा चालक दिलखुश ने बनाया कैब सर्विस ऐप, 50 प्रतिशत सस्ता किराये का दावा

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : बिहार का रिक्शावाला भी कमाल कर सकता है। रिक्शा चलाकर जीवन यापन करने वाले सहरसा के युवक दिलखुश ने एक खास ऐप तैयार किया है। इससे कैब बुकिंग किराये में आप 40 से 60 प्रतिशत की बचत कर सकते हैं। इससे कैब संचालकों की कमाई भी 10 से 15 हजार बढ़ सकती है। कैब सेवाओं से जुड़े इस ऐप का नाम रोडबेज है। एक तरफ कैब बुकिंग की सुविधा देने वाला रोडबेज की लोकप्रियता को इसी से समझा जा सकता है कि मात्र डेढ़ महीने में इस ऐप को 42 हजार लोगों ने इंस्टॉल किया।

टीम में आईआईटी, आईआईएम और आईटी इंजीनियर

हर दिन सैंकड़ों लोग इस सेवा का लाभ ले रहे हैं। कभी खुद दिल्ली में रिक्शा चलाकर जीवन यापन करने वाले दिलखुश की टीम में आज आईआईटी, आईआईएम, ट्रिपल आईटी से पढ़ाई पूरी करने वाले इंजीनियर और मैनेजर जुड़े हैं। दिलखुश का यह स्टार्ट अप चंद्रगुप्त प्रबंध संस्थान पटना के इंक्यूबेशन सेंटर से इंक्यूबेटेड है। दिलखुश ने बताया कि अभी राज्य में तीन हजार वाहनों का उसका नेटवर्क है और अगले छह महीने में 15 हजार वाहनों का नेटवर्क तैयार करने का लक्ष्य है। दिलखुश की टीम में आज 16 लोग हैं, जिनमें भारत के उच्च शिक्षण संस्थानों से चार लोगों ने उच्च शिक्षा ली है।

गरीबी के कारण पूरी नहीं कर सका पढ़ाई

थर्ड डिविजन से मैट्रिक पास दिलखुश के पिता एक बस ड्राइवर हैं। अभावों में दिलखुश का बचपन गुजरा। मैट्रिक तक की ही पढ़ाई कर पाया। इसके बाद दिल्ली चला गया। रूट का आइडिया न होने से दिलखुश ने रिक्शा चलाना शुरू किया। लेकिन हफ्ते दस दिन बाद बीमार पड़ गया। इसके बाद घर लौट गया। कुछ दिनों के बाद पटना आया और मारुति 800 चलाने लगा। एक कंपनी में चपरासी की नौकरी इसलिए नहीं मिली क्योंकि इंटरव्यू में एप्पल के लोगों को नहीं पहचान सका। इसी बीच दिलखुश को रोडबेज का आइडिया आया। कुछ समय पूर्व दिलखुश को जोश टॉक में इनावेशन पर बात करने और अन्य युवाओं को स्टार्ट अप के लिए प्रेरित करने को बुलाया गया था।

पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आया आइडिया

दिलखुश ने बताया कि हाल के महीने में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से हर कोई प्रभावित हुआ है। पता चला कि 60 प्रतिशत लोग एक शहर से दूसरे शहर में एकतरफा जाना होता है, लेकिन कैब संचालक या ड्राइवर किसी भी उपभोक्ता से आने और जाने का पैसा लेता है। ऐसे में दिलखुश ने एक नेटवर्क तैयार किया और एक ऐसा ऐप डेवलप किया जो एकतरफा कैब की सुविधा उपलब्ध कराता है। इस ऐप से बुकिंग कर किराये में 40 से 60 प्रतिशत की बुकिंग शुल्क में बचत की जा सकती है। हालांकि लंबी दूरी की सुविधा देने वाले इस ऐप पर आपको पांच घंटे पहले बुकिंग करनी होगी।

इसे भी पढ़ें :5 घंटे तक CM HOUSE को नहीं मिला पानी… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें :जेजे कॉलोनी में ताबड़तोड़ फायरिंग, दो लोगों की दर्दनाक मौत…देखें

इसे भी पढ़ें :बिग बॉस फेम और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट का निधन

इसे भी पढ़ें :दिल्ली पुलिस उलझन में, आयुषी कूदी या….

इसे भी पढ़ें : नई पहल : अब बिना NET और PhD के भी बन सकेंगे प्रोफेसर, जानिए कैसे

इसे भी पढ़ें :

बुजुर्गों के खाते में आज फिर पहुंचे 1100 रुपये…

Bihar : 10 अगस्त यानी बिहार पेंशन दिवस पर...

भरत तिवारी ए’नका’उंटर केस में कोर्ट का बड़ा एक्शन, गिरफ्तारी का आदेश…

Bihar : भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में आरा CJM...

‘फर्जी IAS’ का खुला राज, करोड़ों बटोरे…

Bihar : कभी खुद को IAS अधिकारी बताकर रौब...

इन 32 मेल और एक्सप्रेस ट्रेन के अंदर मिलेगा नाश्ता-भोजन…

Bihar : पूर्व रेलवे 32 प्रमुख मेल और एक्सप्रेस...

बिहार में होगा बड़ा बदलाव, CM सम्राट चौधरी ने किये 4 बड़े ऐलान

Bihar : बिहार की शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बुजुर्गों के खाते में आज फिर पहुंचे 1100 रुपये…

Bihar : 10 अगस्त यानी बिहार पेंशन दिवस पर...

भरत तिवारी ए’नका’उंटर केस में कोर्ट का बड़ा एक्शन, गिरफ्तारी का आदेश…

Bihar : भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में आरा CJM...

‘फर्जी IAS’ का खुला राज, करोड़ों बटोरे…

Bihar : कभी खुद को IAS अधिकारी बताकर रौब...

इन 32 मेल और एक्सप्रेस ट्रेन के अंदर मिलेगा नाश्ता-भोजन…

Bihar : पूर्व रेलवे 32 प्रमुख मेल और एक्सप्रेस...

बिहार में होगा बड़ा बदलाव, CM सम्राट चौधरी ने किये 4 बड़े ऐलान

Bihar : बिहार की शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर...