spot_img

ये तीन Mandir मिलकर करते हैं अद्भुत त्रिभुज का निर्माण

Date:

spot_img
spot_img

छपरा : बिहार के सारण जिला मुख्यालय छपरा से लगभग 24 किलोमीटर पूर्व दिघवारा इलाके में अवस्थित अम्बिका स्थान Mandir श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र है। जो भगवान शिव के विश्वप्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर, विश्वनाथ मंदिर और वैद्यनाथ धाम के साथ अद्भुत त्रिभुज का निर्माण करता है।

कहा जाता है कि इस मंदिर को यदि केंद्र बिन्दु माना जाये तो इसके समान दूरी पर ही पड़ोसी देश नेपाल में स्थित काठमांडू का पशुपतिनाथ मंदिर, पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश का विश्वनाथ मंदिर और झारखंड के देवघर में मौजूद बाबा वैद्यनाथ धाम की दूरी बराबर है। अंबिका मंदिर इन सभी मंदिरों से दूरी बनाकर एक त्रिभुज का निर्माण करती है।

इस Mandir की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां मिट्टी की पिंडी की पूजा मां जगत जननी दुर्गा के रूप में की जाती है। इस कारण यह सिद्धपीठ भक्तों के लिए हमेशा ही आस्था का केंद्र रहा है।

इसे भी पढ़ें : प्यार, धोखा, भरोसे का खून… Tara के इश्क का अंजाम, मारा गया सेना का जवान (VIDEO)

Mandir में रहकर 9 दिनों तक करते दुर्गा सप्तशती का पाठ

प्रति वर्ष आश्विन और चैत्र मास में नवरात्र के अवसर पर यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होती है। भक्त अपने घर से यहां आकर नौ दिनों तक मंदिर में रहकर दुर्गा सप्तशती का पाठ एवं जप करते हैं। पूरे साल मंदिर के पुजारियों के द्वारा सुबह एवं शाम आरती के पश्चात मंदिर का पट श्रद्धालुओं के लिए खोला जाता है, जिसमें आम भक्त हिस्सा लेते हैं। लेकिन नवरात्रि के अवसर पर इसमें मंदिर के पुजारियों के द्वारा ही मां अम्बिका की आरती की जाती है, जिसमें आम भक्त का प्रवेश वर्जित होता है।

इस Mandir की विशेषता से प्रभावित होकर प्रशासनिक एवं पुलिस सेवा के अधिकारियों के अलावा भारी संख्या में राजनेता समेत अन्य भक्तगण दूर-दूर से यहां मां अम्बिका से आशीर्वाद प्राप्त करने आते हैं।

वर्तमान समय में विश्वव्यापी कारोना वायरस के कारण मंदिर प्रबंधन समिति ने शारदीय नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए मंदिर परिसर को बंद रखा है। मंदिर प्रबंधन समिति ने भक्तों से अपील की है कि वे इस नवरात्रि अपने घर से ही मां अम्बिका की पूजा अर्चना करें।

इसे भी पढ़ें : Lohardaga : फर्नीचर व्यवसायी पर सरेशाम अपराधियों ने चलाई गोली

इसे भी पढ़ें : Gumla : घर के इकलौते बेटे ने की खुदकुशी, पिकनिक मनाकर लौटा था

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बातों-बातों में रिश्ते खराब कर देते हैं ये 4 सवाल…

Kohramlive : रिश्तों को मजबूत बनाने के लिये बातचीत...

अनोखा टोटका, गधों को खिलाये गुलाब जामुन, वीडियो वायरल…

MP : मध्य प्रदेश में बारिश की कमी के...

दुनिया के ये पांच खतरनाक सांप, एक डंक से जिंदगी पर लग सकता है ब्रेक…

Kohramlive : दुनिया में कुछ जीव ऐसे हैं, जिनका...

टेलर स्विफ्ट की शादी का ‘कचरा’ भी बना खजाना, कमा लिये लाखों…

Kohramlive : अपने पसंदीदा सितारे से जुड़ी कोई चीज...

तीस्ता किनारे दिखा दुर्लभ मेहमान,पहचान होते ही बढ़ी हलचल…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के उत्तर बंगाल क्षेत्र से...