Delhi में सिंधु बॉर्डर पर बैठे किसानों की आगे की रणनीति अब तक साफ नहीं
पंजाब से लगभग छह महीने का राशन लेकर दिल्ली कूच कर रहे किसान
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में किसानों के खिलाफ दर्ज किया गया है केस
नई दिल्ली : Delhi में सिंधु बॉर्डर पर बैठे आंदोलित किसानों की आगे की रणनीति क्या होगी, ये अब तक स्पष्ट नहीं है। हां, ज्यादातर का यह कहना है कि वे यहां से तभी हटेंगे, जब उनकी मांगें मानी जाएंगी। किसानों का कहना था कि वे पंजाब से तकरीबन 6 महीने का राशन लेकर निकले हैं। किसानों ने कहा कि हम बुराड़ी नहीं जा रहे हैं, जो किसान बुराड़ी गए हैं सरकार उन्हें उलझा रही है।
किसानों का Delhi कूच करना अब भी जारी
इस बीच, Haryana के कुरुक्षेत्र में Delhi कूच करने वाले किसानों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। Tucor border पर बैरिकेड तोड़ने पर पंजाब के किसानों के खिलाफ कुरुक्षेत्र पेहवा के साथ-साथ शाहाबाद में भी Disaster Management एक्ट की धारा के तहत केस दर्ज किया गया है। इस बीच, पंजाब से हरियाणा होते हुए किसानों का Delhi कूच करना अब भी जारी है। पंजाब की किसान यूनियन उग्राहा के हज़ारों ट्रैक्टर अभी भी रोहतक होते हुए बहादुरगढ़ की तरफ लगातार बढ़ रहे हैं।
इसे भी पढ़ें : UP में आज से लव जिहाद कानून लागू, धर्म परिवर्तन पर मिलेगी ये सजा
पेहवा में भी 6 किसान नेता नामजद
पुलिस से उलझने, बैरिकेड तोड़ने और हत्या के प्रयास में 11 किसान नेता नामजद किए गए हैं। पेहवा में 6 किसान नेता नामजद किए गए हैं। नेशनल हाईवे पर त्योडा के पास बैरिकेडिंग तोड़ने, अधिकारियों पर गाड़ी चढ़ाने और रास्ता रोकने के आरोप में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी और प्रदेश प्रवक्ता राकेश बैंस समेत पांच नेता नामजद किए गए हैं।
पंजाब के हजारों किसानों के खिलाफ भी मामला दर्ज
पंजाब के बलबीर सिंह राजू समेत हजारों किसानों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। भारतीय दंड संहिता की धारा 114, 147, 148, 149,186, 158, 332, 375, 307, 283 120 बी और डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट की धारा 51बी और पीडीपी एक्ट की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इसे भी पढ़ें : किसानों के प्रदर्शन को मिला हरियाणा के कर्मचारियों और मजदूरों का भी समर्थन












