कोहराम लाइव डेस्क : Job छोड़ Agriculture को बनाया करियर। जी हां अब Agriculture को भी आप बना सकते हैं करियर। दरअसल Agriculture सुनते ही हम उसे खेती-बाड़ी से जोड़ देते हैं। पर बदल रहा है अब इसका ट्रेंड। अब Agriculture सिर्फ खेती-बाड़ी तक ही सीमित नहीं रह गया है।
Agriculture में बदलाव के लिए हो रहा स्पेशल कोर्स
Agriculture सेक्टर के बदले माहौल का परिणाम है कि अन्य सेक्टरों की ही तरह एग्रीकल्चर सेक्टर भी लोगों को काफी आकर्षित कर रहा है। किसानों की आमदनी बढ़ाने और एग्रीकल्चर को एक करियर के रूप में बनाने के लिए सरकार कुछ कोर्स भी कराती है, जिसका फायदा उत्तर प्रदेश के शामली के रहने वाले धन प्रकाश शर्मा ने भी उठाया। एग्रीकल्चर में बीएससी करने के बाद उन्होंने सरकार द्वारा कराए जा रहे कोर्स किया और आज वो हर महीने 1 लाख रुपए की कमाई कर रहे हैं।
2 महीने के कोर्स ने बदली जिंदगी
धन प्रकाश शर्मा ने बताया कि उन्होंने मेरठ यूनिवर्सिटी से एग्रीकल्चर में बीएससी किया है। एग्रीकल्चर में डिग्री लेने के बाद एक प्राइवेट कंपनी में मार्केटिंग की नौकरी लगी। नौकरी में उनको मन नहीं लगा और एक एग्रीकल्चर में अपना कुछ करने का विचार आया। इसमें सरकार द्वारा चलाए जा रहे Agri- Clinic, Agri-Business सेंटर ने उनकी मदद की। उन्होंने दो महीने का कोर्स किया जिसके बाद उनकी जिंदगी बदल गई।
इसे भी पढ़ें :Barefoot Surgeon : जहां डिग्री नहीं स्किल्स रखती है मायने
मार्केटिंग जॉब से मिला तजुर्बा
उन्होंने बताया कि मार्केटिंग जॉब होने की वजह से उन्हें गांव-गांव जाने का मौका मिला। इस दौरान वो किसानों की समस्याओं को जाने और उनके निदान के लिए कुछ करने का मन बनाया। वो कहते हैं कि उन्होंने 12 साल नौकरी की और बाद में 15 हजार की नौकरी छोड़ उन्होंने लो कॉस्ट फार्म मशीनरी की शुरुआत की।
लोन लेकर मैन्युफैक्चरिंग का काम किया शुरू
शर्मा ने लो कॉस्ट मशीनरी की शुरुआत करने लिए 21.5 लाख रुपए यूनाइटेड बैंक से लोन लिया। इसके बाद उन्होंने ‘नैपसैक स्प्रेयर’ की मैन्युफैक्चरिंग शुरू। यह एक स्प्रेयर मशीन है जिसके जरिए किसान के लिए केमिकल्स के छिड़काव में बहुत मददगार है।
3 महीने 5.5 लाख का हुआ नेट प्रॉफिट
3 महीने 5.5 लाख का हुआ नेट प्रॉफिट। नैपसैक स्प्रेयर किसानों के लिए काफी मददगार साबित हुआ। वो किसानों के काम को आसान बनाने के लिए स्प्रेयर को रिडिजाइन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वो बैट्री चालित स्प्रेयर भी बनाए हैं जो किसानों की मेहनत को कम करता है।
3 साल में खड़ा किया 1 करोड़ का बिजनेस
धन प्रकाश ने 2015 में पशुपति एग्रोटेक की नींव रखी थी। तीन साल में ही उनकी कंपनी का टर्नओवर 1 करोड़ रुपए हो गया। इसमें से 10-12 फीसदी का प्रॉफिट हो जाता है। उनका बिजनेस 3-4 राज्यों में फैला है और उन्होंने अपने यहां 6 लोगों को रोजगार मुहैया करवाया है।
इसे भी पढ़ें :# Halloween : बेटी की डिमांड पर बना दिया 50 फीट ऊंचा पानी का जहाज
किफायती है प्रोडक्ट की किमत
हजार रुपए से शुरू होता है प्रोडक्ट हजार रुपए से शुरू होता है प्रोडक्ट उनके प्रोडक्ट्स की कीमत 1 हजार रुपए से शुरू होती और 3 हजार रुपए तक जाती है। उन्होंने एक स्प्रेयर डेवलप किया है जो ट्रैक्टर के साथ काम करता है जिसकी कीमत 36 हजार रुपए है।
सीड्स और पेस्टिसाइड्स के फील्ड में रखेंगे कदम
धन प्रकाश अपने बिजनेस को बढ़ाना चाहते हैं। उनका कहना है कि वो सीड्स और पेस्टिसाइड्स के फील्ड में कदम रखना चाहते हैं। इसके अलावा लो कॉस्ट और एनर्जी इफिशन्ट्ली सोलर ड्रायर, सीड्स ड्रिल, मल्टीपर्सपस सिकलर्स, प्लांटर्स मैन्युफैक्चरिंग पर फोकस बढ़ा है।
इसे भी पढ़ें :बैग बनाते-बनाते खड़ी कर दी सालाना 200 करोड़ टर्नओवर की कंपनी
इसे भी पढ़ें :# Sweets @9K : क्या आपने खाई है 9000 रुपये किलो की मिठाई…






