spot_img

बेयरस्टो के तूफान में उड़ा South Africa, इंग्लैंड पहला टी20 मैच जीता

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • इंग्‍लैंड ने सीरीज में 1-0 की हासिल की बढ़त

कोहराम लाइव डेस्क : इंग्लैंड ने तीन टी20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में South Africa को 5 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। South Africa ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 179 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 19.2 ओवर में 5 विकेट पर 183 रन बना लिए। उसके लिए जॉनी बेयरस्टो ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने 48 गेंदों पर 86 रनों की तूफानी पारी खेली।

इसे भी पढ़ें :टीम इंडिया ने गंवाया सीरीज का पहला मैच, ये बनी हार की वजह

पहले गेंदबाजी करने का फैसला

मैच में टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उसका यह निर्णय उस समय सही साबित हुआ जब पहले ओवर की आखिरी गेंद पर सैम करन ने टेम्बा बवुमा (5) को जोस बटलर के हाथों कैच करा दिया। इसके बाद कप्तान क्विंटन डीकॉक और फाफ डुप्लेसिस ने पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 77 रनों की साझेदारी की। डीकॉक 23 गेंद पर 30 रन बनाकर क्रिस जॉर्डन का शिकार बन गए। डुप्लेसिस ने आईपीएल के अपने शानदार फॉर्म को जारी रखा और 40 गेंद पर 58 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के लगाए। उन्हें सैम करन ने पवेलियन का रास्ता दिखाया।

इसे भी पढ़ें :धोनी समेत दर्जनों क्रिकेटर का कैरियर बनाने वाले देवल सहाय नहीं रहे

 28 गेंदों पर 3 छक्के

इसके बाद वान डर डुसेन और हेनरिच क्लासेन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। डुसेन ने 28 गेंद पर 3 छक्कों की मदद से 37 रन बनाए। क्लासेन ने 12 गेंद पर दो चौकों की मदद से 20 रन बनाए। जॉर्ज लिंडे ने 6 गेंद पर 12 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए सैम करन ने तीन विकेट लिए। उनके अलावा क्रिस जॉर्डन, टॉम करन और जोफ्रा आर्चर को एक-एक सफलता मिली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम की शुरुआत खराब रही। 34 रन पर उसके 3 विकेट गिर गए। जेसन रॉय खाता भी नहीं खोल सके। जोस बटलर 7 और डेविड मलान 19 रन बनाकर आउट हुए।

इसे भी पढ़ें :वोल्कर हरमन ने दिया इस्तीफा, AFI के हाई परफॉरमेंस डायरेक्टर थे

मुश्किल में दिख रही थी इंग्लैंड की टीम

इंग्लैंड की टीम एक समय मुश्किल में दिख रही थी। तीन विकेट गिर जाने के बाद जॉनी बेयरस्टो और बेन स्टोक्स ने पारी को संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 85 रन की साझेदारी की। स्टोक्स 27 गेंद पर 37 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 1 चौका और 3 छक्के लगाए। इसके बाद कप्तान इयॉन मॉर्गन और बेयरस्टो ने मिलकर टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। मॉर्गन 10 गेंद पर 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे। बेयरस्टो ने सैम करन के साथ मिलकर टीम को जीत दिला दी। उन्होंने 86 रन की पारी में 9 चौके और 4 ताबड़तोड़ छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 179.17 का रहा। करन 3 गेंद पर एक छक्के की मदद से 7 रन बनाकर नाबाद रहे। South Africa के लिए जॉर्ज लिंडे और लुंगी एंगिडी ने 2-2 विकेट लिए।

इसे भी पढ़ें :Dhoni की भूमिका निभाने को रेडी हैं KL Rahul

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के कोचिंग सेंटर की सुरक्षा सवालों के घेरे में…

Ranchi : लखनऊ में हुये दर्दनाक कोचिंग हादसे के...

बीयर, वाइन, व्हिस्की, रम समेत सभी दारू की बिक्री पर रोक… जानें क्यों

Ranchi : मुहर्रम के अवसर पर झारखंड सरकार ने...

चीफ जस्टिस पहुंचे मां छिन्नमस्तिका के दरबार…

Ramgarh(Prince Verma) : झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश...

गर्वनर संग CM की हाई लेवल मीटिंग, शिक्षकों का होगा ट्रांसफर…

Patna : बिहार की उच्च शिक्षा व्यवस्था में बड़े...