Kohramlive : रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत के मामले में हर गुजरते दिन के साथ चौंकाने वाली बातें सब सामने आ रही है। अब इस बहुचर्चित हत्याकांड में ऐसा दावा सामने आया है, जिसने पूरे मामले को एक नया मोड़ दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक, इस कांड के मुख्य संदेही गुनहगार सिया गोयल ने केतन अग्रवाल से सगाई होने से कई महीने पहले ही अपने प्रेमी चेतन चौधरी के साथ कथित तौर पर स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी का पंजीकरण करा लिया था। यही दावा अब पुलिस की जांच का नया केंद्र बन गया है।
सगाई के बाद भी छिपा रहा एक बड़ा राज?
बताया जा रहा है कि करीब चार महीने पहले सिया और चेतन ने गुपचुप तरीके से शादी दर्ज कराई थी। दूसरी ओर, इसी साल फरवरी में सिया की सगाई पुणे के 25 साल के कारोबारी केतन अग्रवाल से हुई और नवंबर में दोनों की शादी तय थी। अब सवाल यही है कि अगर पहले से शादी हो चुकी थी, तो फिर यह रिश्ता क्यों आगे बढ़ाया गया? जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि क्या दोनों ने वास्तव में कानूनी रूप से विवाह का पंजीकरण कराया था। अगर विवाह प्रमाणपत्र मिलता है, तो वह जांच में अहम साक्ष्य साबित हो सकता है।सूत्रों के अनुसार, विवाह पंजीकरण के दौरान गवाह बने सिया के कॉलेज के दो दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है।
डिलीट तस्वीरों की तलाश, इंस्टाग्राम भी जांच के घेरे में
जांचकर्ता एक इंस्टाग्राम अकाउंट से हटाई गई तस्वीरों को भी रिकवर करने की कोशिश कर रहे हैं। दावा है कि इन तस्वीरों में सिया और चेतन वरमाला पहने दिखाई दे रहे थे। अगर ये तस्वीरें बरामद होती हैं, तो वे जांच की दिशा बदल सकती हैं।
डेस्टिनेशन वेडिंग की तैयारी बनी शक की वजह
पुलिस को संदेह है कि कथित साजिश उस समय और तेज हुई, जब केतन के परिवार ने उदयपुर में प्रस्तावित डेस्टिनेशन वेडिंग की तैयारियों के लिये सिया से जरूरी दस्तावेज मांगे। इसी कड़ी में चेतन चौधरी के बैंक लेनदेन की भी जांच की जा रही है। अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि कहीं स्पेशल मैरिज एक्ट की अनिवार्य सार्वजनिक नोटिस प्रक्रिया से बचने के लिए किसी तरह का भुगतान तो नहीं किया गया। यहां याद दिला दें कि बीते 18 जून को लोहागढ़ किले पर केतन अग्रवाल की खाई में गिरने से मौत हुई थी। पुलिस का आरोप है कि यह कोई हादसा नहीं, बल्कि पहले से रची गई साजिश थी। जांच के मुताबिक, घटना वाले दिन चेतन चौधरी भी दोनों के पीछे-पीछे किले तक पहुंचा था और कथित साजिश में शामिल था।
ऑनलाइन सर्च हिस्ट्री भी बनी जांच का हिस्सा
जांच एजेंसियों के मुताबिक, ऑनलाइन सर्च हिस्ट्री, डिलीट किये गये संदेश और अन्य डिजिटल साक्ष्यों से घटना से पहले विस्तृत योजना बनाये जाने के संकेत मिले हैं। पुलिस का दावा है कि सिया और चेतन ने कथित तौर पर गूगल और यूट्यूब पर हत्या के अलग-अलग तरीकों की जानकारी खोजी और अंततः केतन को लोहागढ़ किले से धक्का देने की योजना बनाई। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान सिया ने कथित तौर पर कहा कि वह केतन से शादी नहीं करना चाहती थी। उसका दावा है कि शादी तोड़ने से परिवार की बदनामी होती, इसलिए उसने चेतन चौधरी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। फिलहाल सिया गोयल और चेतन चौधरी न्यायिक हिरासत में हैं। पुलिस हर दावे और हर सबूत की बारीकी से जांच कर रही है।
इसे भी पढ़ें : झारखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट…
इसे भी पढ़ें : वायनाड से आया भयावह वीडियो, CM ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : टैटू ने खोल दिया सिर क’टी ला’श का राज… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बाबा बर्फानी का हिम शिवलिंग तेजी से पिघला! आराधकों में बढ़ी चिंता…
इसे भी पढ़ें : …और एक पति मा’रा गया, बीवी और उसका आशिक अरेस्ट…








