Ranchi(Pawan Thakur) : 18 जनवरी 2022 को “60 डिसमिल जमीन न बन जाये जी का जंजाल, देखें वीडियो…” शीर्षक से कोहरामलाइव में चली खबर सच साबित हुई। यह जमीन वाकई में जी का जंजाल बन गई। इस जमीन पर मालिकाना हक की दावेदारी करने वाली फूलों उरांव की जान आज खतरे में है। डरी-सहमी आदिवासी महिला फूलों उरांव का कहना है कि उसकी जमीन कुछ दबंग लोग हड़पना चाहते है। वहीं उनके मददगारों को झूठे केस में फंसाने की कोशिश की जाती है। उन्हें गुंडा बोला जाता है। उनके बाप-दादा के समय से 75 डिसमिल जमीन पर उनका दखल है। 15 डिसमिल जमीन सरकार ने रिंग रोड कांके की खातिर अधिग्रहित कर लिया। उन्हें भू-राजस्व विभाग की तरफ से 41 हजार 4 सौ रूपया मुआवजा भी मिला पर अब उनकी इस बेशकीमती जमीन पर कुछ लोगों की नजरें गड़ गई है। वह शासन-प्रशासन दोनों के पास गई। पर उसकी नहीं सुनी गई। अब फूलों उरांव के पक्ष में आदिवासी संगठन से जुड़े कुछ नेता सामने आ गए है। नेताओ ने आज प्रेस-कांफ्रेंस में कहा कि किसी भी हालत में आदिवासी की जमीन की लूट की छूट नहीं दी जायेगी। रांची के डीसी को पूरे मामले की जानकारी दी जायेगी। इंसाफ नहीं मिलने पर आदिवासी समाज सड़क पर उतरने को मजबूर हो जाएगा।
वहीं इस विवादित जमीन पर दावा कर रहे दूसरे पक्ष के शमसेर अली अंसारी ने विवाद उभरने के रोज तब सिर्फ इतना कहा था कि, उन्हें कुछ भी नहीं बोलना। इस जमीन पर दावेदारी कर रहे अमल कुमार सिंह का कहना है कि यह जमीन उनकी है। उन्होंने जमीन खरीदी है। पूरे दस्तावेज उनके पास है। जमीन का मालिकाना हक तय करता है दस्तावेज। संबंधित कांके थाना से लेकर ED तक को इस बात की जानकारी है। वह गलत नहीं है। देखें, सुनें और समझें क्या बोली फूलों उरांव, आदिवासी नेता लक्ष्मी नारायण मुंडा, प्रेम शाही मुंडा, अजय तिर्की और पूर्व में दूसरे पक्ष के शमसेर अली अंसारी और अमल कुमार सिंह…
18 जनवरी 2022 को “60 डिसमिल जमीन न बन जाये जी का जंजाल के वीडियो का लिंक नीचे देखें…
इसे भी पढ़ें : पटना से रांची वंदे भारत ट्रेन पर आई बड़ी अपडेट…देखें क्या
इसे भी पढ़ें : बैंकों में शनिवार को रहेगी छुट्टी, टाइमिंग में भी होगा बदलाव!
इसे भी पढ़ें : बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, देखें नए रेट
इसे भी पढ़ें : बड़ी खबर : मधुमक्खी पालन पर सरकार दे रही 75% सब्सिडी
इसे भी पढ़ें : फ्री राशन लेने वालों को मिलेगा कम चावल, देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : इनकम टैक्स भरने वाले ध्यान दें, अब लग सकता है इतना जुर्माना
इसे भी पढ़ें : बड़ी खबर : एयरलाइंस ने 15 मई तक रोकी टिकटों की बुकिंग
इसे भी पढ़ें : EPFO के करोड़ों सब्सक्राइबर्स के लिए बड़ी खबर, देखें क्या
इसे भी पढ़ें : IRB जवान की संदेहास्पद मौ’त, यहां मिला श’व…












