RANCHI : CM Hemant Soren ने गृह विभाग, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अधिकारियों को रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया है। CM Hemant Soren ने कहा कि इन तीनों विभागों में नियुक्ति नियमावलियों की सभी बाधाओं को दूर करते एक माह के भीतर अधियाचना झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) को भेजें। सीएम ने मंगलवार को झारखंड मंत्रालय में हुई उच्चस्तरीय बैठक में उक्त निर्देश दिया।
राज्य में सभी रिक्तियों को शीघ्र भरा जाएगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सभी विभागीय रिक्तियों को शीघ्रता से भरने के लिए प्रतिबद्ध है। विभागों में रिक्त पदों पर जल्द से जल्द चयन हो सके इस निमित्त नियुक्ति नियमावली एवं रोस्टर से संबंधित जितनी भी विसंगतियां हैं उन्हें दूर कर विज्ञापन प्रकाशित करने का प्रयास करें। बैठक में मुख्यमंत्री के समक्ष विभागीय अधिकारियों ने विभिन्न श्रेणियों के रिक्त पदों की विस्तृत जानकारी रखी। गृह विभाग के 13473, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के 38000 तथा वन विभाग के 4051 विभिन्न श्रेणियों के रिक्त पदों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी गई। इन रिक्तियों के संबंध में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द इन सभी पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाएं।
इनकी रही मौजूदगी
बैठक में अपर मुख्य सचिव-सह- प्रधान सचिव वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग एल.ख्यांगते, डीजीपी नीरज सिन्हा, गृह विभाग के प्रधान सचिव श्री राजीव अरुण एक्का, कार्मिक विभाग की प्रधान सचिव वंदना डाडेल, वित्त विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव राजेश शर्मा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एके रस्तोगी, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजय श्रीवास्तव सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें : RSS के छह कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी, यहां पढ़ें धमकी भरा मैसेज
इसे भी पढ़ें : जमीन कारोबारी कमल भूषण हत्याकांड में समधन सुशीला भी गिरफ्तार
इसे भी पढ़ें : किडनैप, रेप और फिर बेरहमी से कत्ल, दिल दहला देगा यह वाक्या
इसे भी पढ़ें : जीन्स Indian, लाइफ स्टाइल Western, यही है पेट का सबसे बड़ा दुश्मन… सुनें क्या बोले Experts…
इसे भी पढ़ें : …और ऐसे खतरनाक अंत हो गया बड़का जमीन कारोबारी कमल भूषण का, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : जीजा ने नाबालिग साली के साथ कर दिया बड़का कांड, देखें क्या
इसे भी पढ़ें : पति ने की ऐसी दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट में लगाने पड़े 8 टांके… देखें
इसे भी पढ़ें : रूस में बेटे की डेड बॉडी, मां की हालत देख दरकता है हर किसी का कलेजा, देखें वीडियो..
इसे भी पढ़ें : घर में चल रहे Sex Racket का पर्दाफाश, 4 महिला और 2 युवक इस हाल में धराये… देखें
इसे भी पढ़ें : पहले पति फिर पत्नी, बेटा-बहू और दो पोते की फंदे पर लटकी मिली लाश, देखें…








