spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

RSS के छह कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी, यहां पढ़ें धमकी भरा मैसेज

Date:

spot_img
spot_img

KohramLive : RSS के छह कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी संघ से जुड़े डॉ. नीलकंठ मणि पुजारी को व्हाट्सएप पर मिली है। धमकी भरा यह मैसेज तीन भाषाओं में भेजा गया है। इसमें लखनऊ, नवाबगंज के अलावा कर्नाटक के चार स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। डॉ नीलकंठ ने मड़ियांव थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस संदेश भेजने वाले की तलाश के लिए साइबर क्राइम सेल व क्राइम ब्रांच की मदद ले रही है।

जानकारी के अनुसार, रविवार को राजधानी में अलीगंज स्थित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सनसनी फैल गई। अलीगंज सेक्टर-एन निवासी डॉ. नीलकंठ ने बताया कि वे सुल्तानपुर स्थित एक कॉलेज में प्रोफेसर हैं। वे अलीगंज सेक्टर-क्यू स्थित संघ के दफ्तर से भी जुड़े हैं और पुराने स्वयंसेवक भी हैं। उन्होंने बताया कि रविवार दोपहर उन्हें व्हाट्सएप पर तीन भाषाओं हिंदी, कन्नड़ और अंग्रेजी में एक संदेश आया।
इसमें दिए गए लिंक को खोलकर ग्रुप से जुड़ने के लिए कहा गया था, लेकिन नंबर विदेश का होने से उन्होंने लिंक नहीं खोला। इसके बाद तीन और मैसेज भेजे गए। इसमें यूपी व कर्नाटक के छह स्थानों को रविवार रात आठ बजे बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इसमें अलीगंज के सेक्टर क्यू स्थित संघ का कार्यालय भी था।

RSS

पुलिस का कहना है कि नीलकंठ मणि पुजारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उच्चाधिकारियों व सुरक्षा एजेंसियों को भी इसकी सूचना दी गई है। हालांकि धमकी में दिए वक्त पर कोई अनहोनी नहीं हुई। ऐसे में आशंका है कि किसी शरारती तत्व ने संदेश भेजकर परेशान किया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : जमीन कारोबारी कमल भूषण हत्याकांड में समधन सुशीला भी गिरफ्तार

इसे भी पढ़ें : किडनैप, रेप और फिर बेरहमी से कत्ल, दिल दहला देगा यह वाक्या

इसे भी पढ़ें : जीजा ने नाबालिग साली के साथ कर दिया बड़का कांड, देखें क्या

इसे भी पढ़ें : घर में चल रहे Sex Racket का पर्दाफाश, 4 महिला और 2 युवक इस हाल में धराये… देखें

इसे भी पढ़ें :

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...

छोटा बेडरूम लगेगा बड़ा और खुला-खुला, निकाल दें ये 5 चीजें…

Kohramlive : छोटा बेडरूम देखने में भले ही बेहद...

केवल 10 रुपये खर्च कर कार के हेड लाईट से हल्के पीलेपन व धुंधलेपन हटायें…

Kohramlive: कार के हेड लाईट में छाई हल्के पीलेपन...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: