Kohramlive : कहते हैं कि नशे की लत बसा-बसाया घर उजार देती है। ठीक ऐसा ही हुआ है चंदन महतो के साथ। उसने नशे की हालत में अपनी पत्नी का वो हाल कर दिया कि वह जिंदगी और मौत के बीच की जंग लड़ रही है। इल्जाम है कि नशे की हालत में चंदन ने अपनी पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डंडा घुसेड़ दिया। उसे बहुत मारा पीटा भी गया। वह खून से लथपथ हो गई। दर्द से छटपटाती पत्नी पति की यह क्रूर करतूत बर्दास्त नहीं कर सकी। आव-देखा ना ताव, घर में रखे मिट्टी का तेल खुद पर छिड़क आग लगा ली। पत्नी को जलता छोड़ पति वहां से भाग निकला। दिल दहलादेने वाली यह वारदात बेगुसराय से सामने आई है।
पीड़िता को खगड़िया के चित्रगुप्त थाना क्षेत्र के एक प्राइवेट हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उसका शरीर 80 प्रतिशत झुलस चुका है। वहीं उसका प्राइवेट पार्ट बुरी तरह डैमेज हो गया है। उसपर कुल 8 टांके लगाये गये हैं।
मासूम बच्चे की भी नहीं करता परवाह
पीड़िता की जेठानी उसकी सगी बहन है। जेठानी बन चुकी बहन रुपम ने बताया कि खगड़िया जिले के भदास गांव के वार्ड चार में रहने वाले चंदन महतो के साथ तीन साल पहले उनकी बहन सपना की शादी हुई थी। उनका डेढ़ साल का एक बच्चा भी है। चंदन को नशा करने की लत लग गई थी। वह शराब पीने का आदी हो गया था। पड़ोस में ही रहने वाले एक शख्स के साथ वह रोज शराब पीता और घर आकर पत्नी के साथ गाली-गलौच करता। मारपीट तक बात पहुंच जाती थी। मासूम बच्चे की भी परवाह नहीं करता। गुजरे 3 जून को भी कुछ ऐसा ही हुआ। वह शराब के नशे में धुत हो कर घर लौटा। पत्नी से झगड़ा करने लगा। मारपीट भी की। हद तो तब हो गई जब उसने एक डंडा अपनी पत्नी के प्राइवेट पार्ट में घुसेड़ दिया। उसकी पत्नी यानी मेरी छोटी बहन खून से लथपथ दर्द से छटपटाती रही। रोज-रोज की इस कलह से तंग आकर उसने खुद को आग लगा ली। वहीं, चंदन वहां से फरार हो गया।
वहीं, चित्रगुप्त थानेदार राजीव कुमार ने बताया कि पीड़िता का बयान ले लिया गया है। पीड़िता सपना ने पुलिस को दिये अपने बयान में बताया कि पति के मारपीट से तंग आकर उसने खुद को आग लगा ली। आरोपी की धड़-पकड़ के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
इसे भी पढ़ें : घूसखोर सब इंस्पेक्टर को ACB ने दबोचा, देखें कैसे
इसे भी पढ़ें :किडनैप, रेप और फिर बेरहमी से कत्ल, दिल दहला देगा यह वाक्या
इसे भी पढ़ें :पलामू पहुंचे लालू, इस मामले में कोर्ट ने किया तलब
इसे भी पढ़ें :4 Sub-Inspector इधर से उधर, 2 लाइन हाजिर
इसे भी पढ़ें :PM मोदी ने लॉन्च किया सिक्कों की नई सीरीज, जानें इनकी खासियत












