KohramLive : जिसे रखवाला समझी, उसने ही आबरू लूट ली। बोला था मामा के घर पहुंचा दूंगा। रास्ते में ही उसकी नीयत बिगड़ गई। एक झोपड़ी में बंधक बनाकर रख लिया। मेरा रेप किया। विरोध की तो बोला कि डरती क्यों है। तेरे साथ शादी कर लेंगे। रानी बना कर रखेंगे तुझे। लगातार 2 दिन तक देह से देह का रिश्ता बनाता रहा। इसके बाद शादी की बात से मुकर गया। जब दबाव बनाने लगी तो मारा-पीटा गया। धमकाया और हड़काया कि किसी को बोली तो जान से मार देंगे। खुद तो पीटा, अपने दोस्त को भी बुलवा कर उससे भी पिटवाया। इसके बाद दोनों वहां से भाग निकले। यह इल्जाम एक 17 साल की नाबालिग साली ने अपने जीजा पर लगाया है। जीजा अफजल मियां चौतरवा गांव और उसका दोस्त हबीब मियां केहुनिया के उपाध्याय टोला का रहने वाला है। वहीं, रेप की इस घिनौनी वारदात को बेतिया के नरकटियागंज में अंजाम दिया गया। घरवालों के साथ पीड़िता ने शिकारपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई है।
दर्ज शिकायत में पीड़िता ने बताया कि गुजरे 3 जून को जीजा अफजल मियां उसके घर आया था। घरवालों को बोला कि साली को उसके मामा के घर छोड़ देगा। वह उसे लेकर निकल गया। उसे लेकर सिसवा फाल गांव पहुंच गया। एक झोपड़ी में रख बहला-फुसला कर उसके साथ देह से देह का रिश्ता बनाया। शादी करने की बात भी कही। दो दिन तक आबरू लूटता रहा। फिर अपनी बात से मुकर गया। शादी के लिए दबाव बनाई तो दोस्त के साथ मिलकर मारा-पीटा और भाग गया। घरवाले सोचते रहे कि बेटी मामा के घर पर है। किसी तरह अपने मामा के घर पहुंची और सारी बात बताई।
इधर, नरकटियागंज शिकारपुर पुलिस का कहना है कि पीड़ित नाबालिग लड़की के आवेदन पर एफआईआर दर्ज की जा रही है। आरोपी जीजा औऱ उसके दोस्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
इसे भी पढ़ें : घूसखोर सब इंस्पेक्टर को ACB ने दबोचा, देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : …और ऐसे खतरनाक अंत हो गया बड़का जमीन कारोबारी कमल भूषण का, देखें वीडियो












