spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

पहले पति फिर पत्नी, बेटा-बहू और दो पोते की फंदे पर लटकी मिली लाश, देखें…

Date:

spot_img
spot_img

KohramLive : मनोज झा के घर का दरवाजा आज सुबह देर तक नहीं खुला। पड़ोसियों ने जब खीड़की से ताक-झांक की तो जो कुछ देखा होश उड़ गये। घर के अंदर एक साथ फंदे पर लटकी थी 5 लाशें। सभी लाश एस्बेस्टस के पाइप के सहारे झूल रही थी। एक साथ पांच लाशें मिलने की फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास के लोग जुट गये। पुलिस तक सूचना पहुंचाई गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी लाशों को फंदे से नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मरने वालों में घर के 42 साल के मुखिया मनोज झा, 38 साल की पत्नी सुंदरमणी देवी, 65 साल की बूढ़ी मां सीता देवी, बड़ा बेटा सत्यम (10) और छोटा बेटा शिवम शामिल हैं।

आसापास के लोगों ने हौले से बस इतना कहा कि पूरा परिवार कर्ज में डूबा हुआ था। 2 बहनों की शादी भी कर्ज लेकर ही की गई थी। लाखों का कर्ज था सिर पर। पैसें वापस करने के लिए मनोज पर दबाव बनाया जा रहा था। लेनदार घर तक पहुंच जा रहे थे। इन दिनों मनोज काफी परेशान था। यहां याद दिला दें कि मनोज के पिता की भी लाश कुछ दिनों पहले फंदे पर झूलती मिली थी। उस वक्त जो बातें छनकर सामने आई थी, उसके अनुसार पिता ने अपनी बड़ी बेटी की शादी के लिए कर्ज लिया था। उसे लौटाने में वह असमर्थ थे। पैसे वापस करने का उनपर दबाव बनाया जाने लगा। एक दिन अचानक उनकी लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली।

इधर, मामले में पुलिस ने बताया कि मौत के कारणों का खुलासा अभी नहीं हो पाया है। पुलिस फिलहाल सुसाइड और मर्डर दोनों एंगल से तफतीश कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही जांच की सही दिशा और दशा तय होगी। वारदात बिहार के समस्तीपुर के विद्यापति नगर थाना क्षेत्र के मऊ धनेशपुर दक्षिणी गांव की है।

इसे भी पढ़ें : जीन्स Indian, लाइफ स्टाइल Western, यही है पेट का सबसे बड़ा दुश्मन… सुनें क्या बोले Experts…

इसे भी पढ़ें : बदले की आग में धधकता दामाद बन गया खूनी, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : राजस्व कर्मचारी को बंधक बना कर पीटा, देखें…

इसे भी पढ़ें : रूस में बेटे की डेड बॉडी, मां की हालत देख दरकता है हर किसी का कलेजा, देखें वीडियो..

इसे भी पढ़ें :

झारखंड में बदलेगा मौसम, इस रोज से भारी बारिश…

Ranchi : झारखंड में बारिश का दौर लगातार बना...

आंदोलित छात्रों पर ला’ठीचार्ज, क्या बोल गये रुरल SP… देखें वीडियो

Ranchi : JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर चल रहे...

JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते अरेस्ट…

Ranchi : JPSC-JSSC परीक्षा विवाद के बीच जांच एजेंसी...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड में बदलेगा मौसम, इस रोज से भारी बारिश…

Ranchi : झारखंड में बारिश का दौर लगातार बना...

आंदोलित छात्रों पर ला’ठीचार्ज, क्या बोल गये रुरल SP… देखें वीडियो

Ranchi : JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर चल रहे...

JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते अरेस्ट…

Ranchi : JPSC-JSSC परीक्षा विवाद के बीच जांच एजेंसी...