kohramlive desk : बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही और एक्ट्रेस जैकलीन फर्नाडी इस बार कानूनी पचड़ों के कारण सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल, नोरा और जैकलीन फर्नाडी को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से समन जारी किया गया है। एक्ट्रेस को दिल्ली की तिहाड़ जेल में सजा काट रहे सुकेश चंद्र शेखर द्वारा 200 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इस केस में ईडी नोरा का बयान दर्ज करना चाहती है। इसी सिलसिले में गुरुवार को उन्हें समन भेजा गया है। बता दें की नोरा दिल्ली में ईडी दफ्तर पहुंच चुकी हैं। यहां उनसे इस मामले में पूछताछ की जाएगी। कहा जा रहा है कि सुकेश ने नोरा को भी अपने जाल में फंसाने के लिए साजिश रची।
200 करोड़ ठगी मामला : नोरा फतेही और जैकलिन फर्नांडिस को ED का समन#ed #NoraFatehihot #NoraFatehi #jaqlin pic.twitter.com/7tNt8nuoJz
— KohramLive (@KohramLive) October 14, 2021
ED ने जैकलीन को शुक्रवार को इस सिलसिले में पूछताछ के लिए एमटीएनएल (MTNL) स्थिति अपने ऑफिस में बुलाया है। बता दें कि इस केस में जैकलीन से पहले भी पूछताछ हो चुकी है और अब उन्हें फिर से तलब किया गया है। बता दें की जब जैकलीन को समन भेजा गया था तब ईडी को लग रहा था कि वह भी इस केस में शामिल हैं। लेकिन, पूछताछ के बाद पता चला कि जैकलीन खुद ही एक विक्टिम हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने पूछताछ के दौरान सुकेश से जुड़ी कई अहम जानकारियां ईडी को दी थी। सुकेश ने एक्ट्रेस लीना पॉल के जरिए जैकलीन को ठगा था।
इसे भी पढ़ें :चाची और भाई को कुल्हाड़ी से काट डाला, पुलिस से बोला…
इसे भी पढ़ें :गर्लफ्रेंड को दिये गिफ्ट ने खोला हीरापुर डकैती कांड का राज
इसे भी पढ़ें :स्कूल के पास अचानक सड़क पर आ धमका मगरमच्छ, ग्रामीणों का हुआ ये हाल
इसे भी पढ़ें :Durga Puja 2021 : खुला पट, उमंग और तरंग हिलोर मार रही सबके मन में (VIDEO)
इसे भी पढ़ें :जल्दी आईये भईया, मेरे साथ कुछ भी हो सकता है…(Video)
इसे भी पढ़ें :आखिरकार भू-माफिया कमलेश का खूंटा डोला, गिरफ्तार… अब कई रसूखदार भी होंगे बेनकाब, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : धनबाद के बैंक मोड़ में मच गई अफरा-तफरी, रस्सी के सहारे रेस्क्यू
इसे भी पढ़ें : …तो दहल जाते दिल्ली समेत देश के कई हिस्से
इसे भी पढ़ें : जल्दी आईये भईया, मेरे साथ कुछ भी हो सकता है…(Video)
इसे भी पढ़ें : AK-56 से टपकने वाली खून की कहानी, सुनें क्या बोलें SSP…








