spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Durga Puja 2021 : खुला पट, उमंग और तरंग हिलोर मार रही सबके मन में (VIDEO)

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi (Rajesh/Sanjay) : नवरात्र के छठे दिन बेलवरण पूजा के साथ सोमवार को सभी पंडालों के पट खोल दिये गये। पंडालों के अंदर विराजी मां दुर्गा की प्रतिमा मन मोहने वाली। मां के दर्शन के लिए बेताब लोगों में आस्था और श्रद्धा में कोई कमी नहीं दिखी। सबके मन में तरंग और उमंग हिलोर मार रही। हरकोई अपने-अपने तरीके से खुशी का इजहार करते दिखे। ज्यादातर लोगों की जुबां से एक ही बात सुनी गई। पिछले साल महामारी कोरोना के कारण मां के दर्शन से चूक गये थे।

रंग बिरंगी नहाती सड़कों पर जगह-जगह लाउड स्पीकर का शोर भी नहीं। कोई अपना किसी से नहीं बिछ़डा। किसी की जेब कटने की बात भी सामने नहीं आई। छोटे-छोटे अबोध बच्चों की जेबों में ‘पुर्जा’ डालने की नौबत भी नहीं आई। पंडाल के अंदर कोरोना गाइडलाइन का ख्याल रखते लोग नजर आये। ठेले-खोमचे जरूर नजर आये, पर कहीं मेला-झूला और सर्कस खोजने से भी नहीं मिले। सुरक्षा का भी तगड़ा इंतजाम। हर चौक-चौराहे पर पुलिस नजर आई। एक ही जगह भारी तादाद में जुटे लोगों को हटाते दिखी पुलिस। पंडाल घूमने आई बबली ने कहा… इस बार बड़ा-बड़ा पंडाल तो नहीं बना… मेला-झूला की कमी भी खली। पर देवी मां के दर्शन कर बहुत मजा आया। इसी तरह सम्पा को यह चिंता सता रही थी कि कब खत्म होगा कोरोना? उसने कहा… मइया सबका बेड़ा पार करे।

इसे भी पढ़ें : कलेक्‍टर के घर में जब नहीं मिला कुछ, तो चोर ने लिखा लेटर…

इसे भी पढ़ें : ढेबकी-नाटी से शादी करोगे …और युवक ने प्रे‍मिका को काट डाला

इसे भी पढ़ें : BREAKING : जेसीओ समेत सेना के 5 जवान शहीद

इसे भी पढ़ें : झारखंड हाइकोर्ट को मिले एक और जज, 7 जजों का ट्रांसफर, जानिये कौन कहां गये

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

चौपारण में वन सुरक्षा के लिये बन रहे 6 हजार पिलर, लग गया ये आरोप…

Chouparan : बंजर वनभूमि को फिर से हरियाली से...

झारखंड में मतदाताओं को केवल प्री-फिल्ड फॉर्म और फोटो देना होगा…

Ranchi : झारखंड के करोड़ों मतदाताओं के लिये राहत...