spot_img

पेड़ की छांव में बैठे गोविंद्र का का’ट डाला गला, किसने और क्यों… जानें

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : रांची से सटे तमाड़ थाना क्षेत्र के बारेडीह गांव में 70 साल के गोविंद्र महतो की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज वारदात के पीछे जमीन का पुराना विवाद सामने आया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी कुईला महतो को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई लोहे की दाउली भी बरामद कर ली है।

OLD MAN MURDERED IN RANCHI

पीछे से दाउली से कर दिया वार

पुलिस के मुताबिक, बीते 24 जून को गोविंद्र महतो परिवार के साथ धान की बुआई करने खेत गये थे। काम खत्म होने के बाद परिवार के लोग घर लौट गये, जबकि गोविंद्र महतो खेत के पास एक पेड़ की छांव में बैठकर आराम करने लगे। इसी दौरान आरोपी कुईला महतो पीछे से पहुंचा और गर्दन पर दाउली से ताबड़तोड़ वार कर उनकी हत्या कर दी। हमला इतना घातक था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

बेटे की शिकायत पर दर्ज हुआ केस 

घटना के बाद मृतक के बेटे रामायण महतो के आवेदन पर तमाड़ थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस ने तत्काल विशेष टीम का गठन किया। तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर छापेमारी करते हुये पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बुंडू SDPO ओमप्रकाश ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि मृतक के साथ उसका लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में उसने मौके का फायदा उठाकर गोविंद्र महतो की हत्या कर दी। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई लोहे की दाउली भी बरामद कर ली गई है।

छापेमारी दल में शामिल अधिकारी 

हत्याकांड के त्वरित उद्भेदन के लिए गठित छापेमारी दल का नेतृत्व तमाड़ थाना प्रभारी दुलाल कुमार महतो ने किया। टीम में SI गणेश चौड़े, SI निमाई सोरेन और तमाड़ थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस आरोपी से पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

इसे भी पढ़ें : एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

इसे भी पढ़ें : मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

इसे भी पढ़ें : Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

इसे भी पढ़ें : रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

इसे भी पढ़ें : ड्रग्स के खिलाफ अब और बड़ी जंग, अमित शाह ने जारी किया नया रोडमैप…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पतरातू डैम में अब तैरते रेस्टोरेंट का रोमांच…

Ramgarh : पहाड़ों की गोद, शांत झील और प्राकृतिक...

RJD को बड़ा झटका, अब इस दिग्गज नेता ने दिया इस्तीफा…

Patna : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ प्रवक्ता...

ममता बनर्जी का बागियों को खुला अल्टीमेटम…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस...

NEET UG 2026 री-टेस्ट का रिजल्ट निकला, 11.21 लाख अभ्यर्थी पास…

New Delhi : राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG)...

नवोदय विद्यालय में 10वीं के छात्र के साथ रै’गिंग, मचा तहलका…

Dhanbad : धनबाद के बेनागड़िया निरसा के पीएमश्री जवाहर...